नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में इन कांग्रेस नेताओं के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है। स्पेशल जज विशाल गोगने ने 9 अप्रैल को दाखिल चार्जशीट की जांच की है और इस मामले में आगे की कार्यवाही या सुनवाई के लिए 25 अप्रैल की तारीख तय की है। माना जा रहा है कि इस मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट ने टुटेजा को दी जमानत, पासपोर्ट जमा करने का दिया आदेश
AJL और यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा मामला
ED की ओर से नेशनल हेराल्ड केस में चार्जशीट दायर करने के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोनिया-राहुल के खिलाफ ED ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। बता दें कि ED ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में चार्जशीट दाखिल की है। ED ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेताओं- सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। यह मामला एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) और यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है।




