दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई अंतर्गत सड़क हादसे में 12 साल की बच्ची की जान चल गई। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने चाचा के साथ बाइक पर घर जा रही थी। बाइक जैसे ही ब्रेकर पर पहुँची बाइक उछली और बच्ची उछलकर नीचे गिर गई। जैसे ही बच्ची नीचे गिरी पीछे से आ रही ट्रेलर उसे रौंद कर भाग गई। हादसे में बच्ची की मौके पर मौत हो गई।
सुशासन तिहार-2025′ के दौरान अवकाश प्रतिबंधित
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा बीते मंगलवार को देर शाम डुंडेरा चौक का है। मृतिका की पहचान पायल पटेल (12 साल) निवासी डुंडेरा के रूप में हुई है। पायल के दादा और चाचा डंडेरा से कुछ दूर पगबंदी गांव में रहते हैं।
Gold Rate Today: आम आदमी की पहुंच से दूर हुआ सोना….सातवें आसमान पर पहुंची कीमतें…
उनके घर में जवारा पूजा का कार्यक्रम था। उसे देखने के लिए पायल अपने चाचा सोमलाल पटेल के साथ उनके घर गई थी। वहां से मंगलवार शाम को चाचा के साथ बाइक में घर आ रही थी। बच्ची के शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया।




