Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 4
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर में वक्फ संपत्तियों पर 500 करोड़ का घोटाला, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

    रायपुर में वक्फ संपत्तियों पर 500 करोड़ का घोटाला, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 16, 2025 ब्रेकिंग न्यूज No Comments2 Mins Read
    CG Raipur Latest News

    CG Raipur Latest News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को लेकर एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर के प्रमुख व्यवसायिक इलाकों में करीब 500 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों की फर्जी रजिस्ट्री की गई है। डॉ. सलीम ने इस मामले को गंभीर घोटाला करार देते हुए रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और एसएसपी लाल उमेंद सिंह को पत्र लिखकर 21 दिनों के भीतर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    Read Also-  सरगुजा के बेवरापारा गांव में डायरिया का प्रकोप, एक महिला की मौत, 14 बीमार

    प्रमुख इलाकों में फर्जी नामों पर संपत्तियों की रजिस्ट्री
    CG Raipur Latest News:  डॉ. सलीम राज के अनुसार, रायपुर के हलवाई लाइन और मालवीय रोड जैसे महंगे और व्यस्त इलाकों में वक्फ की बहुमूल्य संपत्तियों को फर्जी नामों पर रजिस्ट्री करवाकर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा किया गया है।

    उन्होंने बताया कि असली मालिकों की जगह पर फर्जी व्यक्तियों को खड़ा कर यह व्यवस्थित ठगी की गई है। इस घोटाले में कई प्रतिष्ठित व्यवसायों के नाम भी सामने आए हैं। वक्फ बोर्ड ने लक्ष्मी इलेक्ट्रिकल्स, ए-टू-जेड बेकरी, पगारिया ज्वेलर्स सहित 400 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए हैं।

    Read Also-  स्टंटबाज बाइकर पर पुलिस की सख्त कार्रवाई: तेज रफ्तार ट्रैफिक में जिगजैग दौड़ का अंजाम, कटा चालान

    डॉ. सलीम राज ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं ईमानदारी से काम कर रहा हूं और किसी भी राजनीतिक दबाव में नहीं आने वाला। भूमाफिया मेरे खिलाफ लामबंद हैं, लेकिन डर के आगे झुकना मेरी फितरत नहीं है।” उन्होंने कहा कि वक्फ की आय को बढ़ाने और मुस्लिम समाज के हितों की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि जल्द ही बेदखली की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

    राज्यभर में वक्फ संपत्तियों की स्थिति

    ज़िला संपत्तियों की संख्या
    रायपुर 832
    बिलासपुर 1401
    गरियाबंद 943
    धमतरी 312
    राजनांदगांव 300
    सरगुजा 226
    सूरजपुर 354
    दुर्ग 125
    बस्तर 55
    कोरबा 44

    CG Raipur Latest News:  वक्फ अधिनियम में संशोधन को लेकर भाजपा द्वारा जनजागरण अभियान चलाने की योजना पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. सलीम राज ने कहा कि,

    “हम भी 25 अप्रैल से अपना जनजागरण अभियान शुरू करेंगे और जनता को वक्फ बोर्ड की हकीकत, उसकी भूमिका और समाज के लिए उसके लाभों की जानकारी देंगे।”

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg raipur news raipur news raipur news cg raipur news live raipur news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.