Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    September 7, 2026

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    September 7, 2026

    ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खुलासा, छत्तीसगढ़-ओडिशा गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट
    • दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता
    • ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खुलासा, छत्तीसगढ़-ओडिशा गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
    • तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित
    • UCC को लेकर सरकार की तैयारी तेज, दुर्ग संभाग में राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से होगी चर्चा
    • कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
    • बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सरगुजा के बेवरापारा गांव में डायरिया का प्रकोप, एक महिला की मौत, 14 बीमार

    सरगुजा के बेवरापारा गांव में डायरिया का प्रकोप, एक महिला की मौत, 14 बीमार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 16, 2025 सरगुजा संभाग No Comments3 Mins Read
    सरगुजा के बेवरापारा गांव में डायरिया का प्रकोप

    सरगुजा के लुंड्रा ब्लॉक के अंतर्गत चिरगा पंचायत के बेवरापारा गांव में डायरिया का प्रकोप फैल गया है। इस गांव में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) के पहाड़ी कोरवा समुदाय के 14 ग्रामीण डायरिया से पीड़ित पाए गए हैं, जबकि एक 60 वर्षीय महिला की इस बीमारी से मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और तुरंत राहत व उपचार कार्य शुरू कर दिए गए।

    डॉ. राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची
    सोमवार को जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को डायरिया फैलने की सूचना मिली, धौरपुर के बीएमओ डॉ. राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में एक स्वास्थ्य अमला तत्काल बेवरापारा गांव पहुंचा। मृत महिला पहले से बीमार थी और डायरिया की चपेट में आने के कारण उसकी स्थिति और गंभीर हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई। जांच के दौरान 14 अन्य ग्रामीणों में भी डायरिया के लक्षण पाए गए।

    Read Also-  स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड में गबन का मामला: लोन मैनेजर गिरफ्तार

    11 मरीज भर्ती, 3 को छुट्टी
    स्वास्थ्य विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 मरीजों को धौरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC Dhouarpur) में भर्ती कराया। राहत की बात यह रही कि इलाज के बाद मंगलवार शाम तक इनमें से तीन मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। शेष मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉ. चौबे ने जानकारी दी कि सभी का उपचार जारी है और किसी भी मरीज की स्थिति चिंताजनक नहीं है।

    दूषित भोजन और संदिग्ध पेयजल को बताया जा रहा कारण
    प्रारंभिक जांच में डायरिया फैलने का कारण दूषित भोजन और संदिग्ध पेयजल को माना जा रहा है। साथ ही गांव में साफ-सफाई की कमी को भी संक्रमण फैलने का एक प्रमुख कारण माना गया है। जैसे ही घटना की सूचना मिली, सरगुजा कलेक्टर डॉ. विलास भोसकर स्वयं गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

    Read Also-  स्टंटबाज बाइकर पर पुलिस की सख्त कार्रवाई: तेज रफ्तार ट्रैफिक में जिगजैग दौड़ का अंजाम, कटा चालान

    कलेक्टर ने दिए त्वरित सुधार के निर्देश
    डॉ. भोसकर ने स्वास्थ्य व स्वच्छता संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव में पेयजल की व्यवस्था को तुरंत सुधारा जाए। उन्होंने क्लोरीनेशन की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने तथा सभी जलस्रोतों की सफाई कराने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो।

    प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से निगरानी जारी
    इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव में निगरानी रख रही है। ग्रामीणों को साफ पानी और स्वच्छता को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    surguja latest news surguja news surguja news c.g surguja news cg surguja news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    लहपटरा टोल विवाद पर मंत्री राजवाड़े सख्त, बोलीं- तकनीकी गलती पर कर्मचारी से बदसलूकी गलत

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित: शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, 28 जिलों में अलर्ट; कोरबा में 17 सेमी बारिश

    गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी, कहा-

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.