आशीष पदमवार. IED blast in Bijapur: बीजापुर के तोयनार थाना क्षेत्र में सोमवार को माओवादियों द्वारा किए गए IED विस्फोट में CAF के एक जवान शहीद हो गया। यह घटना तोयनार से करीब 4 किलोमीटर दूर मोरमेड जंगल के पास, फरसेगढ़ रोड निर्माण स्थल पर हुई। शहीद जवान की पहचान मनोज पुजारी के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स की 19वीं बटालियन में पदस्थ था। वह सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए RSO ड्यूटी में तैनात था।
Read Also- छत्तीसगढ़ में चढ़ा गर्मी का पारा: राजधानी सहित कई शहरों में हीटवेव अलर्ट, इन जिलों में आंधी-बारिश के आसार
IED blast in Bijapur: माओवादियों ने इस हमले को प्रेशर IED के ज़रिए अंजाम दिया। जवान मनोज पुजारी ड्यूटी के दौरान विस्फोट की चपेट में आ गए और मौके पर ही शहीद हो गए। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बल सतर्क हैं और विस्तृत जानकारी अभियान के बाद जारी की जाएगी।




