रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के मुख्य अभियंता सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर 32 लाख रुपए के रिश्वत लेने का आरोप है।
छत्तीसगढ़ में चल रहे बड़े नक्सल ऑपरेशन से घबराए नक्सली, प्रेस नोट जारी कर कहा- ऑपरेशन रोके सरकार
गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में अधिकारी के एक पारिवारिक सदस्य, एक निजी कंपनी के प्रबंध निदेशक और उक्त कंपनी का एक कर्मचारी शामिल हैं. यह कार्रवाई रेलवे ठेकेदारों और अधिकारियों के बीच भ्रष्टाचार के नेटवर्क को तोड़ने के बाद की गई.
नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण हुआ कर्जमुक्त, सीएम की नीतियों से मिला वित्तीय स्वावलंबन
सीबीआई ने मुख्य अभियंता, निजी कंपनी, इसके प्रबंध निदेशक और कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था. आरोप है कि मुख्य अभियंता ने निजी कंपनी के पक्ष में रेलवे के ठेके और कार्य आदेशों में अनुचित लाभ देने के लिए रिश्वत ली. यह राशि उनके निर्देश पर उनके पारिवारिक सदस्य ने रांची में प्राप्त की.




