नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जब उनका काफिला तेज रफ्तार से लोधा थाना इलाके के खेरेश्वर चौराहा हाईवे से गुजर रहा था.
इस टक्कर में कई वाहनों को नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने रामजीलाल सुमन के काफिले को काले झंडे दिखाए.
बड़ा हादसा, वैन कुएं में गिरने से 6-7 लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू जारी
बताया जा रहा है कि करणी सेना के कार्यकर्ताओं को देखकर काफिले में अचानक हड़बड़ी मच गई, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ. घटना के तुरंत बाद, रामजीलाल सुमन ने स्थिति का जायजा लिया और फिर गभाना-बुलंदशहर की ओर रवाना हो गए.
बड़ा हादसा, वैन कुएं में गिरने से 6-7 लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू जारी
अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहा हाईवे पर हुए इस हादसे में किसी को भी गंभीर चोट की सूचना नहीं है, लेकिन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. कहा जा रहा कि सपा सांसद के काफिले पर टायर फेंका गया था.
बम धमाकों से दहली पटना यूनिवर्सिटी, आधी रात को दो हॉस्टल छात्रों में हुआ था विवाद, पुलिस ने लिया एक्शन
सिटी एसपी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि रामजीलाल सुमन के काफिले पर टायर फेंके गए थे. इस संबंध में थाना गभाना में मामला दर्ज किया जा रहा है और जरूरी कार्रवाई की जाएगी. एसपी ने बताया कि घटना के बाद सांसद रामजीलाल सुमन को अलीगढ़ से आगे पास दिया गया. उन्होंने बताया कि इस हमले में किसी को चोट नहीं आई है और इस घटना के बाद इलाके में शांति है.




