Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया

    September 9, 2026

    मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा

    September 9, 2026

    नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया
    • मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा
    • नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम
    • राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…
    • छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…
    • छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार
    • राजनांदगांव में UCC पर जनपरामर्श शुरू, विवाह-तलाक से उत्तराधिकार तक सामाजिक संगठनों ने दिए सुझाव
    • मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद छग आबकारी विभाग अलर्ट, शुरू किया सघन जांच अभियान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Rule Change: ATM  से लेकर रेलवे टिकट तक… आज से देश में लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव

    Rule Change: ATM  से लेकर रेलवे टिकट तक… आज से देश में लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 1, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments4 Mins Read

    नई दिल्ली। आज से मई महीने की शुरुआत हो चुकी है और पहली ही तारीख से देश में कई तरह के बदलाव (Rule Change From 1st May) भी लागू हो गए हैं, जिनका असर हर घर हर जेब पर देखने को मिल सकता है. जी हां. 1 मई 2025 से जहां लागू बदलावों पर नजर डालें, तो एक ओर अब एटीएम से पैसे निकालना महंगा (ATM Fee Hike) हो गया है और कैश विड्रॉल के लिए ज्यादा चार्ज देना होगा, तो वहीं भारतीय रेलवे की ओर से टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा चेंज किया गया है. आइए ऐसे ही 6 बड़े बदलावों के बारे में विस्तार से जानते हैं…

    Amul दूध भी गुरुवार से ₹2 प्रति लीटर महंगा, जानें अब किस रेट पर खरीदना होगा

    पहला बदलाव- ATM से पैसे निकालना महंगा 
    आज 1 मई 2025 से अगर आप कैश निकालने के लिए एटीएम (ATM) मशीन का इस्तेमाल करते हैं, तो फिर आपको ज्यादा चार्ज देना होगा. दरअसल, रिजर्व बैंक (RBI) ने बीते दिनों भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के प्रस्ताव पर फीस बढ़ाने की अनुमति दी थी. ऐसे में पहली तारीख से अगर ग्राहक अपने होम बैंक के ATM के बजाय किसी दूसरे नेटवर्क के बैंक एटीएम से पैसे निकालते थे, तो उन्हें हर ट्रांजैक्शन पर 17 रुपये की जगह 19 रुपये चार्ज देना होगा. इसके अलावा किसी दूसरे बैंक के ATM से बैलेंस चेक करने पर 6 रुपये की जगह 7 रुपये शुल्क लगेगा.

    Amul दूध भी गुरुवार से ₹2 प्रति लीटर महंगा, जानें अब किस रेट पर खरीदना होगा

    इसके अलावा कई बड़े बैंकों ने अपनी वेबसाइट पर फ्री-लिमिट के बाद ट्रांजैक्शंस पर लगने वाले चार्ज के बारे में जानकारी देना भी शुरू कर दिया है. HDFC बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, Free Transaction Limit से अधिक लेनदेन होने पर 1 मई 2025 से 21 रुपये + टैक्‍स की एटीएम लेनदेन शुल्क को अब बढ़ाकर 23 रुपये + टैक्‍स किया जाएगा. वहीं पीएनबी (PNB) और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) एटीएम से कैश विड्रॉल पर 23 रुपये का शुल्क लगेगा.

     CG NEWS: सुरक्षाबलों ने नक्सल गढ़ पर जमाया कब्जा, कर्रेगुट्टा की चोटी पर फहराया तिरंगा

    दूसरा बदलाव- रेलवे ने बदला ये नियम
    1 मई 2025 से होने वाला दूसरा बदलाव भारतीय रेलवे (Indian Railway) से जुड़ा हुआ है. दरअसल, रेलवे टिकट बुकिंग के नियमों (Railway Ticket Booking Rule) में बदलाव किया जा रहा है और अब वेटिंग टिकट सिर्फ जनरल कोच में ही मान्य होगा. मतलब आप वेटिंग टिकट के साथ स्लीपर कोच में यात्रा नहीं कर सकते हैं. वहीं एडवांस रिजर्वेशन पीरियड 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दिया गया है.

     तीसरा बदलाव- 11 राज्यों में RRB योजना 
    मई महीने के पहले दिन एक और बड़ा बदलाव होने जा रहा है. दरअसल 1 मई 2025 से देश के 11 राज्यों में ‘One State-One RRB’ स्कीम प्रस्तावित है, जो आज से लागू हो सकती है.इसके तहत हर राज्य में सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को एक साथ जोड़कर एक बड़ा बैंक बनाया जाएगा. इससे बैंकिंग सेवाएं और भी बेहतर होंगी और ग्राहकों को पहले से और अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी. ये चेंज UP, Andhra Pradesh, Gujarat, MP समेत अन्य राज्यों में लागू हो सकता है.

    चौथा बदलाव- Amul ने दूध की कीमतें बढ़ाईं 
    अमूल ने दूध की कीमतें बढ़ाने (Amul Milk Price Hike) का ऐलान किया है. अमूल के मिल्क प्रोडक्ट्स की नई दरें आज यानी 1 मई 2025 से लागू हो गई हैं. अमूल के मुताबिक, देशभर में दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है. बता दें कि इससे पहले Mother Dairy ने भी अपने दूध की कीमतों में इजाफा किया था.

     पांचवां बदलाव- 12 दिन बैंक हॉलिडे
    अगर आपको मई महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो फिर आरबीआई द्वारा जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट देखकर ही घर से बाहर निकलें, कहीं ऐसा न हो कि आप ब्रांच पहुंचे और वहां ताला लटका हुआ नजर आए. दरअसल, Bank Holiday List For May के मुताबिक, अलग-अलग राज्यों में विभिन्न पर्वों और आयोजनों के चलते कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.

    यहां बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को जनता की निगाहें, एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में होने वाले बदलाव (LPG Cylinder Price Change) पर टिकी होती हैं, लेकिन मई की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर और 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम यथावत रखे हैं, यानी इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, RBI द्वारा लगातार दो बार में 0.50% Repo Rate घटाने के बाद कई बैंकों ने अपने एफडी ब्याज दरों में कटौती की थी और मई की शुरुआत में भी कई बैंक FD Interest Rate घटा सकते हैं.

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- ‘सुबह ब्रश करेंगे तो बोली में आएगी शुद्धता’

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कानून की मांग, 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘पत्रकार मांग दिवस’

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.