गरियाबंद। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक महिला स्वास्थ्यकर्मी से रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने अपने सहयोगी टुकेश कुमार साहू पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दैहिक शोषण करने का आरोप लगाया है.
जानकारी के अनुसार, मामला साल 2021 का है। दोनों एक ही जगह पर ड्यूटी पर तैनात थे। कोविड ड्यूटी के दौरान दोनों के बीच करीबियां बढ़ी। पीड़िता ने गर्भवती होने के बाद आरोपी द्वारा जबरन गर्भपात कराए जाने की बात भी कही है.
पीड़िता की शिकायत पर पाण्डुका थाना में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टुकेश कुमार साहू को आज, 5 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.




