CGBSE CG Board Result 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम औपचारिक रूप से जारी किया। इस वर्ष 12वीं का कुल परिणाम 81.87 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है। वर्ष 2024 में यह परिणाम 80.74 प्रतिशत रहा था।
Read Also- सीएम साय ने जारी किया 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट
CGBSE CG Board Result 2025: इस बार कांकेर जिले के छात्र अखिल सेन ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। वहीं, मनेंद्रगढ़ की श्रुति मंगतानी ने 97.40 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 2,40,356 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 81.87 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए हैं।
Read Also- पीएम आवास योजना में रिश्वत का खेल: जियो टैगिंग के नाम पर 25 हजार की मांग, रोजगार सहायिका और आवास मित्र बर्खास्त
CGBSE CG Board Result 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों – cgbse.nic.in, results.cgbse.nic.in, cg.nic.in और results.cg.nic.in – पर उपलब्ध हैं। परीक्षार्थी अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं।
यहां देखें टॉपरों की लिस्ट –







