Sushasan Tihar Chhattisgarh: कोरिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार के तीसरे चरण के तहत आज छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के गांवों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में वे कोरिया जिले के छिंदिया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई कल्याणकारी घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। हेलीकॉप्टर से उतरते ही ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
Read Also- सीएम साय ने किया एमपी से सटे गांव माथमौर का दौरा, ग्रामीणों ने फूलों से किया स्वागत
Sushasan Tihar Chhattisgarh: छिंदिया, बैकुंठपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत एक ग्राम पंचायत है। यहां प्राइमरी स्कूल परिसर में सीएम साय ने जन चौपाल का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण, दो सीसी रोड और एक सामुदायिक भवन के निर्माण की घोषणा की। साथ ही वार्ड क्रमांक 17 में पुलिया निर्माण की भी घोषणा की गई। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को ग्रामीणों के आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने का निर्देश भी दिया।
Read Also- रामगोपाल अग्रवाल की बढ़ी मुश्किलें: कोल परिवहन घोटाले में कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट
प्रदेश में मनाया जा रहा सुशासन तिहार
Sushasan Tihar Chhattisgarh: सीएम साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है, जिसमें जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समाधान केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वयं हेलीकॉप्टर से गांव-गांव पहुंचकर इन केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। इसके साथ ही वे लोगों को विकास की सौगात भी दे रहे हैं।




