CG Latest News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को अचानक भरतपुर के माथमौर गाँव पहुंचे। मध्यप्रदेश की सीमा से लगा यह गांव आदिवासी बाहुल्य है। हेलीकॉप्टर की आवाज़ सुनकर दौड़कर पहुंचे ग्रामीण अपने बीच सीएम को पाकर प्रसन्नता से उनके चेहरे खिल उठे।
Read Also- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट: केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर CISF, BSF, SSB और CAF जवानों की छुट्टियां रद्द
CG Latest News: ग्रामीणों ने आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया। कुछ महिलाओं ने पेड़ों से ताजे फूल तोड़कर तात्कालिक रूप से गुलदस्ता तैयार किया और मुख्यमंत्री को भेंट किया। इस सजीव स्वागत ने गाँव की सादगी और मुख्यमंत्री के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाया। मुख्यमंत्री ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों के साथ अपनी बात की शुरुआत की, जिससे माहौल देशभक्ति और मातृभूमि के सम्मान से ओत प्रोत हो गया।
Read Also- माओवादियों ने बारूदी सुरंग में किया विस्फोट, तीन पुलिसकर्मी शहीद, कई घायल
योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने निकले हैं सीएम
CG Latest News: इस दौरे का मुख्य उद्देश्य शासकीय योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करना और आम जनता से सीधे संवाद स्थापित करना था। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, सुझावों को गंभीरता से लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। एक भावनात्मक क्षण तब आया जब मुख्यमंत्री श्री साय ने गांव के सरपंच को अपने पास बिठाया, यह दर्शाता है कि राज्य सरकार गाँव के नेतृत्व और पंचायत व्यवस्था को कितना सम्मान देती है। यह दौरा प्रदेश सरकार की जन केंद्रित नीति और गांव-गरीब-किसान के हित में प्रतिबद्धता का स्पष्ट संकेत है।




