रायपुर। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. देर रात पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन हमला किया गया। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि, भारत ने केवल आतंक के ठिकानों को निशाना बनाया है जबकि पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मर्यादाओं का उल्लंघन करते हुए भारत की सीमाओं पर हमला किया।
पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मर्यादाओं का किया उल्लंघन: भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच डिप्टी सीएम का बयान
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा की भारत ने सीमित और लक्षित कार्रवाई की थी जो आतंक के खिलाफ थी।
पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मर्यादाओं का किया उल्लंघन: भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच डिप्टी सीएम का बयान
पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों के जरिए नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर कायरता दिखाई है। अगर पाकिस्तान ऐसी हरकतें दोहराता है तो भारत करारा जवाब देगा।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय सेना ने जिस प्रकार से साहस और रणनीतिक क्षमता का प्रदर्शन किया है वह देशवासियों के लिए गर्व का विषय है। अपने बयान में उपमुख्यमंत्री ने पाकिस्तान को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा की अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को उसका अंतिम उत्तर दिया जाए।




