Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में बदला मौसम: तीन संभागों में ऑरेंज अलर्ट जारी, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

    छत्तीसगढ़ में बदला मौसम: तीन संभागों में ऑरेंज अलर्ट जारी, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 9, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट: आसमान में छाए बादल

    CG Weather Alert: रायपुर। छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभागों में 9 मई से 11 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन तीन दिनों के दौरान तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से मध्य छत्तीसगढ़ के इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

    बदलते मौसम का कारण: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस
    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मध्यप्रदेश की ओर बना एक स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। इसका असर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भूमध्यसागर से उत्पन्न होता है और ईरान, इराक, अफगानिस्तान होते हुए भारत के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में प्रवेश करता है। यह ठंडी और नम हवाएं लेकर आता है, जिससे मौसम में ठंडक और बारिश आती है।

    Read Also-  जम्मू एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले के बाद स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की कड़ी निगरानी

    तापमान में बदलाव, दुर्ग सबसे गर्म
    CG Weather Alert:  प्रदेश में इन दिनों अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ सकता है, लेकिन उसके बाद मौसम स्थिर रहेगा। बीते 24 घंटे में दुर्ग सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 39.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश की सबसे ठंडी सुबह रही।

    बस्तर में बारिश, रायपुर में तेज हवाएं
    बीजापुर, तोकापाल और नानगुर जैसे इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली है। राजधानी रायपुर में आज का मौसम धूप-छांव वाला रहने की संभावना है। दिन में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है और तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। तेज हवाएं भी चलेंगी।

    Read Also-   सावधान ! सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और पोस्ट शेयर करना पड़ सकता है महंगा , AI बेस्ड सिस्टम होगा लॉन्च

    सावधानी की अपील
    CG Weather Alert:  मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम को लेकर सतर्क रहें। गरज-चमक के समय घरों में रहें और पेड़ या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें।

    मई में बारिश का पुराना रिकॉर्ड
    CG Weather Alert:  मई महीने में बारिश और अंधड़ का सिलसिला नया नहीं है। आमतौर पर इस महीने में एक-दो बार तेज बारिश और आंधी का दौर देखने को मिलता है। वर्ष 2021 में रायपुर में मई महीने की सबसे अधिक 93.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी, जिसमें से 10 मई को ही 57 मिमी बारिश हुई थी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg weather alert cg weather report cg weather update chhattisgarh weather chhattisgarh weather report
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.