India-Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क हो गई है। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार आज पुलिस, स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा से जुड़े विभागों को विशेष दिशा-निर्देश जारी कर सकती है। राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ केंद्र सरकार द्वारा जारी सभी निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्रीय विषय है और इसमें सभी राज्यों की भागीदारी जरूरी है।
Read Also- भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की गर्मी छुट्टियां स्थगित, पुलिस विभाग अलर्ट मोड में
India-Pakistan Tension: गृह मंत्री विजय शर्मा ने पाकिस्तान की हरकतों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पड़ोसी देश लगातार ड्रोन और मिसाइल के माध्यम से हमले की कोशिश कर रहा है, लेकिन भारतीय सेना की तत्परता के कारण ये हमले विफल हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “भारतीय सेना की दक्षता का यह उदाहरण है कि उसने हवा में ही मिसाइल और ड्रोन को नष्ट कर दिया। पाकिस्तान को यह समझ लेना चाहिए कि अगर उसने अपनी हरकतें नहीं रोकीं, तो भारत निर्णायक कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।”
Read Also- भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा
India-Pakistan Tension: इसके साथ ही गृह मंत्री ने यह भी बताया कि पाकिस्तान की ओर से साइबर हमलों की आशंका जताई जा रही है। खासतौर पर सरकारी संस्थानों और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाए जाने की संभावना है। इसको लेकर राज्य का गृह विभाग सतर्क है और साइबर सुरक्षा को लेकर आज विशेष दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं। विजय शर्मा ने कहा, “हमारी एजेंसियां हर तरह के साइबर खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं। राज्य सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।”




