Chhattisgarh News: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब छत्तीसगढ़ में भी दिखने लगा है। हालात को देखते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की समर वेकेशन स्थगित कर दी गई है। पहले यह अवकाश 12 मई से शुरू होने वाला था, लेकिन अब इसे टालकर 2 जून से 28 जून तक कर दिया गया है। इस संबंध में रजिस्ट्रार जनरल ने चीफ जस्टिस के निर्देश पर आदेश जारी कर दिया है।
इससे पहले 10 मई को शनिवार और 11 मई को रविवार के अवकाश के कारण 9 मई को कोर्ट की अंतिम कार्य दिवस माना जा रहा था, लेकिन बदलते हालातों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
Read Also- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन शुरू, 31 जुलाई तक कर सकते है आवेदन
Chhattisgarh News: इधर, राज्य का पुलिस विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पुलिसकर्मियों को केवल अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों में ही छुट्टी दी जाएगी। साथ ही, सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना सरकारी कार्य के जिला मुख्यालय न छोड़ें।
Chhattisgarh News: राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने सभी इकाई प्रमुखों को आदेशित किया है कि वे किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अधिकतम बल को पूरी तैयारी के साथ तैनात रखें। राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए प्रशासन मुस्तैदी से काम कर रहा है।




