Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड

    September 8, 2026

    अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन; हालत बिगड़ी

    September 8, 2026

    नालंदा परिसर से ई-बस तक… CM साय ने नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की, अमृत मिशन की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड
    • अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन; हालत बिगड़ी
    • नालंदा परिसर से ई-बस तक… CM साय ने नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की, अमृत मिशन की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
    • बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम
    • सरगुजा में कुएं में मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद थी लापता
    • नवा रायपुर में NMIMS का बनेगा KG से PG तक कैंपस, शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात
    • CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा
    • छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, PM मोदी की दीर्घायु के लिए जलेंगे 36 लाख दीये
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 जून से शुरू होगा CCPL का दूसरा सीजन

    छत्तीसगढ़ में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 जून से शुरू होगा CCPL का दूसरा सीजन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 12, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    CCPL Season 2

    CCPL Season 2:  छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य में आयोजित होने वाली छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) का दूसरा सीजन आगामी 15 जून से नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है। इस बार लीग में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जो इसे और भी रोमांचक और पेशेवर बनाएंगे।

    घरेलू क्रिकेट में पहली बार DRS का इस्तेमाल
    CCPL के दूसरे सीजन में पहली बार घरेलू क्रिकेट लीग में डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) का इस्तेमाल किया जाएगा। अभी तक यह तकनीक केवल अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों और IPL जैसी बड़ी लीगों में ही देखने को मिलती थी। प्रत्येक टीम को तीन रिव्यू मिलेंगे, जिनके माध्यम से वे ऑन-फील्ड अंपायर के निर्णय को चुनौती दे सकेंगे। इससे मैचों में निर्णय अधिक निष्पक्ष और सटीक हो सकेंगे।

    Read Also-  भारत-पाक सीजफायर पर गरमाई सियासत: भूपेश बघेल ने पहलगाम हमले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    बीसीसीआई पैनल के अंपायर और इंटरनेशनल कमेंटेटर्स की मौजूदगी
    CCPL Season 2:  लीग की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए इस बार मैचों में बीसीसीआई पैनल के अनुभवी अंपायर अंपायरिंग करेंगे। वहीं, कमेंट्री की जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय अनुभव रखने वाले कमेंटेटर्स को सौंपी जाएगी। 10 इंटरनेशनल कमेंटेटरों की सूची तैयार की गई है, जिनमें से 3 से 4 को अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा।

    स्टेडियम सुविधाएं होंगी उन्नत, फ्री एंट्री के साथ पास सिस्टम लागू
    CCPL Season 2: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम की सुविधाओं को भी अपग्रेड किया जा रहा है ताकि दर्शकों को बेहतर अनुभव मिल सके। इस बार दर्शकों के लिए स्टेडियम में फ्री एंट्री रहेगी, लेकिन पास सिस्टम लागू किया जाएगा ताकि भीड़ प्रबंधन बेहतर ढंग से हो सके। बैठने की व्यवस्था को भी आरामदायक और सुव्यवस्थित बनाया जाएगा।

    Read Also-  विराट कोहली का बड़ा ऐलान, टेस्ट क्रिकेट से लिया रिटायरमेंट

    छह टीमों के बीच होगी जोरदार टक्कर
    CCPL Season 2:  लीग में इस बार भी छह टीमें हिस्सा लेंगी – रायपुर राइनोस, बिलासपुर बुल्स, सरगुजा टाइगर्स, बस्तर बाइसनस, रायगढ़ लायंस और राजनांदगांव पैंथर्स। पिछले सीजन के फाइनल में रायपुर राइनोस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर बुल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

    बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
    टीमों के चयन में इस बार पिछले सीजन के प्रदर्शन को प्राथमिकता दी जाएगी। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा जाएगा, जबकि खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की जगह नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका मिलेगा।

    Read Also-  रायपुर समेत इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश की आशंका

    टीवी पर होगा लाइव प्रसारण
    CCPL Season 2:  CCPL के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण सोनी टीवी पर किया जाएगा, जिससे राज्य के साथ-साथ देशभर के क्रिकेट प्रेमी लीग का आनंद ले सकेंगे। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी राजेश दवे ने बताया कि इस बार का सीजन पहले से कहीं बेहतर होगा। DRS, इंटरनेशनल कमेंटेटर्स, बीसीसीआई पैनल के अंपायर और उन्नत स्टेडियम सुविधाएं मिलकर इस लीग को एक नए स्तर पर ले जाएंगी। CCPL को एक मजबूत ब्रांड के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    CCPL cg news Chhattisgarh Cricket Premier League chhattisgarh hindi news chhattisgarh news chhattisgarh news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 9 सितंबर को

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.