PM Awas Yojana: गरियाबंद जिले के कलेक्टर बी.एस. उइके ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कार्यों में लापरवाही बरतने पर फिंगेश्वर ब्लॉक के 12 पंचायत सचिवों और एक तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
PM Awas Yojana: यह कार्रवाई फिंगेश्वर ब्लॉक की समीक्षा बैठक के दौरान हुई, जिसमें कलेक्टर ने पाया कि संबंधित पंचायतों में पीएम आवास योजना के अंतर्गत न तो अपेक्षित प्रगति हुई है और न ही अधूरे कार्य समयसीमा में पूर्ण किए गए हैं। इस पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को सख्त फटकार लगाई।
Read Also- छत्तीसगढ़ के दक्षिणी क्षेत्रों में तीन दिन तक आंधी-बारिश की चेतावनी, रायपुर में आज हो सकती हैं तेज बौछारें
PM Awas Yojana: कलेक्टर उइके ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अप्रारंभ आवासीय कार्यों की जल्द शुरुआत की जाए और प्रगतिरत निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए।
साथ ही पंचायत सचिवों को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाने और शासन की योजनाओं को समयबद्ध रूप से क्रियान्वित करने की सख्त हिदायत दी गई है। कलेक्टर ने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




