CG Weather News: छत्तीसगढ़ के दक्षिण भागों में तीन दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। दोपहर के बाद मौसम बदलने से कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। राजधानी रायपुर में भी शाम के समय बौछारें पड़ सकती है। प्रदेश कई जगहों पर मेघ गर्जन और आंधी चलने की संभावना है। साथ ही कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। आज गुरुवार को प्रदेश कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। प्रदेश में सबसे गर्म बिलासपुर रहा है।
Read Also- रेत माफियाओं के हौसले बुलंद: पटवारी और पत्रकार पर जानलेवा हमला, आठ आरोपी गिरफ्तार
CG Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक दक्षिणी भागों में मेघ गर्जन की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। वहीं अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इस दौरान प्रदेश में 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। वहीं राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। साथ ही बौछारें पड़ सकती है। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Read Also- धमतरी में भीषण सड़क हादसा, सेवानिवृत्त प्राचार्य की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल
CG Weather News: मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून के लिए भी स्थितियां अनुकूल हो रही हैं। अगले चार-पांच दिन के दौरान दक्षिण अरब सागर मालदीप, कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर और मध्य बंगाल की खाड़ी की कुछ हिस्सों में आगे बढ़ेगा।
Read Also- भाजपा नेता पर पुलिस हेड कांस्टेबल ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे जिला उपाध्यक्ष, आरोपी निलंबित
आज गुरुवार को प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई जगह पर मेघ गर्जन के साथ 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना। बीते दिनों प्रदेश में सबसे गर्म बिलासपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश की एक दो जगह पर अति हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई है।




