Dantewada Latest News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘सुशासन तिहार’ के तहत शनिवार को दंतेवाड़ा जिले के घोर नक्सल प्रभावित गांव मुलेर का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने गांव के बीचोंबीच एक इमली के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई और खाट पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान गांव के निवासियों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्हें महुआ और आम पत्तों से बने हार और गौर मुकुट पहनाए गए।
Read Also- आठ साल तक ‘अंजली’ बनकर भारत को किया गुमराह, भिलाई से पकड़ी गई बांग्लादेशी घुसपैठिया
Dantewada Latest News: मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, बच्चों से बातचीत की और उन्हें चॉकलेट बांटी। उन्होंने गांव की राशन दुकान का भी जायज़ा लिया और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजी अरुण देव गौतम और प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी मौजूद थे। सुरक्षा के मद्देनज़र गांव में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए थे।




