Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    सूरजपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026

    सांसदों और अफसरों के टकराव पर सियासत गरमाई, दुर्ग सांसद विजय बघेल की शिकायत के बाद भूपेश का सरकार पर हमला

    August 5, 2026

    व्यक्तिगत दस्तावेजों पर RTI लागू नहीं, हाईकोर्ट ने दो याचिकाएं खारिज कीं

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सूरजपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार
    • सांसदों और अफसरों के टकराव पर सियासत गरमाई, दुर्ग सांसद विजय बघेल की शिकायत के बाद भूपेश का सरकार पर हमला
    • व्यक्तिगत दस्तावेजों पर RTI लागू नहीं, हाईकोर्ट ने दो याचिकाएं खारिज कीं
    • आयुष औषधियों की गुणवत्ता पर रहेगी डिजिटल निगरानी, ‘आयुष सुरक्षा पोर्टल’ पर दर्ज करें शिकायत
    • छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने 15 अक्टूबर तक मांगे जनता के सुझाव
    • अधिग्रहण किए बिना जमीन के उपयोग पर रोक असंवैधानिक, हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश
    • इसरो टीम ने दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की पहल को सराहा
    • ₹30 हजार स्टाइपेंड की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टर सड़क पर, रायपुर में निकाली बाइक रैली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, August 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » युक्तियुक्तकरण पर शिक्षा विभाग के स्पष्ट बोल, “न तो स्कूल बंद होंगे और न ही पद समाप्त होंगे”

    युक्तियुक्तकरण पर शिक्षा विभाग के स्पष्ट बोल, “न तो स्कूल बंद होंगे और न ही पद समाप्त होंगे”

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 21, 2025Updated:May 21, 2025 trending No Comments3 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में विद्यालयों के युक्तियुक्तकरण को लेकर कुछ शैक्षिक संगठनों प्रश्नों और भ्रांतियां का शिक्षा विभाग ने ठोस तथ्यों के साथ अपनी स्थिति स्पष्ट की है। विभाग ने बताया है कि न तो किसी स्कूल को बंद किया जा रहा है, न ही शिक्षकों के पद समाप्त किए जा रहे हैं। युक्तियुक्तकरण की यह प्रक्रिया पूरी तरह शिक्षा के अधिकार अधिनियम और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशानिर्देशों के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य स्कूलों में शिक्षकों की न्यायसंगत ढंग से उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

    शिक्षा विभाग ने विषय के बजाय कालखंड आधारित गणना से 5000 व्याख्याता अतिशेष होने के दावे को भ्रामक बताया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में विषय के आधार पर ही पद स्वीकृत हैं। यदि किसी विद्यालय में किसी विषय का एक ही व्याख्याता कार्यरत हैं, तो उन्हें किसी भी स्थिति में ‘अतिशेष’ नहीं माना जा रहा है। केवल उन्हीं स्कूलों की समीक्षा की जा रही है, जहां एक ही विषय में एक से अधिक व्याख्याता कार्यरत हैं या जिन विषयों में छात्र हैं ही नहीं, जैसे कि किसी विद्यालय में कॉमर्स के विद्यार्थी नहीं होने पर वहां के कॉमर्स व्याख्याता को दूसरे विद्यालय में पदस्थ किया जाएगा।

    शिक्षा विभाग ने कहा है कि कुछ संगठनों द्वारा राज्य में युक्तियुक्तकरण से 4000 विद्यालय बंद होने की बात पूरी तरह से बेबुनियाद है। विभाग ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार क्लस्टर विद्यालयों की अवधारणा के तहत केवल एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और हायर सेकेंडरी स्कूलों का प्रशासनिक समायोजन किया जा रहा है। इससे कोई विद्यालय बंद नहीं होगा, और न ही किसी प्रधान पाठक का पद समाप्त किया जाएगा। इसका उद्देश्य केवल संसाधनों और प्रशासनिक संरचना को बेहतर बनाना है।

    राज्य में 43849 शिक्षक पद समाप्त होने के दावें को भी शिक्षा विभाग ने तथ्यहीन बताया है। शिक्षा विभाग ने इस दावे को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा है कि वास्तविकता यह है कि गणना के अनुसार केवल 5370 शिक्षक (3608 प्राथमिक स्तर के सहायक शिक्षक और 1762 पूर्व माध्यमिक शिक्षक) ही दर्ज संख्या के अनुपात में अतिशेष पाए गए हैं। ये शिक्षक केवल अन्य विद्यालयों में स्थानांतरित किए जाएंगे। किसी भी पद को समाप्त नहीं किया जा रहा है, बल्कि सभी स्वीकृत पद भविष्य में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने की स्थिति में जीवित रखे जाएंगे।

    शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि युक्तियुक्तकरण केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इसका मूल उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना, जरूरत वाली शालाओं में शिक्षक उपलब्ध कराना  और शिक्षा प्रणाली को अधिक न्यायसंगत बनाना है। शिक्षा विभाग की यह पहल राज्य में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और छात्रों को समुचित शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी कदम है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    सूरजपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

    सांसदों और अफसरों के टकराव पर सियासत गरमाई, दुर्ग सांसद विजय बघेल की शिकायत के बाद भूपेश का सरकार पर हमला

    व्यक्तिगत दस्तावेजों पर RTI लागू नहीं, हाईकोर्ट ने दो याचिकाएं खारिज कीं

    आयुष औषधियों की गुणवत्ता पर रहेगी डिजिटल निगरानी, ‘आयुष सुरक्षा पोर्टल’ पर दर्ज करें शिकायत

    छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने 15 अक्टूबर तक मांगे जनता के सुझाव

    अधिग्रहण किए बिना जमीन के उपयोग पर रोक असंवैधानिक, हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.