दंतेवाड़ा। जिले के एनएमडीसी बचेली के लोडिंग प्लांट में आग लग गई। हादसा उस वक्त हुआ जब विशाखापटनम वाली ट्रेन में लौह अयस्क भरने का काम जारी था। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। लोडर जलकर खाक हो गया है। हादसे के बाद बचेली से ट्रेन की लोडिंग का काम बंद हो गया है।
बचेली में लोडर में लगी आग के बाद मौके पर बचेली पुलिस सहित सीआइएसफ की दमकल टीम भी मौके पर पहुंच गई है। दमकल टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। आग कैसे लगी इसका अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और दमकल की टीम मौजूद है।




