रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते पांच दिनों में लगभग 2,840 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो कि मई महीने में होने वाली सामान्य बारिश (430-450 मिमी) से लगभग 6 गुना ज्यादा है। मौसम विभाग ने इसे प्री-मानसून गतिविधि बताया है। मंगलवार को रायपुर सहित कई जिलों में **गरज-चमक के साथ बारिश हुई। कोरबा जिले में बिजली गिरने से कक्षा 8वीं के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं अंबिकापुर में तेज बारिश से नदी-नालों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, अगले 5 से 6 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
लगातार बारिश के कारण प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। उल्लेखनीय है कि केरल में मानसून समय से पहले पहुंच गया है और छत्तीसगढ़ में 8 जून तक मानसून की एंट्री की संभावना जताई गई है, जो कि पिछले 5 वर्षों में सबसे जल्दी होगा। मानसून की आमद बस्तर के रास्ते होती है, जहां सामान्य रूप से यह 13 जून तक पहुंचता है, लेकिन इस बार 5 दिन पहले ही दस्तक दे सकता है।
बस्तर नक्सल मुक्त जिलों की सूची में शामिल, केंद्र ने LWE फंड पर लगाई रोक




