रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी के तेवर फिलहाल थमते नजर आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से मौसम अचानक बदल गया है। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहती है, वहीं दोपहर और शाम के समय तेज बारिश लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दे रही है।
Read Also- बस्तर नक्सल मुक्त जिलों की सूची में शामिल, केंद्र ने LWE फंड पर लगाई रोक
मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में आने वाले 5 से 6 दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार हैं।
Read Also- भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पलटी, चालक गंभीर रूप से घायल
रायपुर में मंगलवार को दोपहर बाद जोरदार बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश के चलते इस बार नौतपा के दौरान सूर्य का प्रभाव बेहद कम देखने को मिला है।
Read Also- राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के NSUI से जुड़ें आदिवासी नेताओं से की मुलाकात
मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासतौर पर उन क्षेत्रों में जहां भारी बारिश की संभावना है, वहां जलभराव और अन्य आपदा संभावित स्थितियों को लेकर प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। लोगों को बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और मौसम अपडेट पर नज़र बनाए रखने की भी सलाह दी गई है। खेतों में काम कर रहे किसानों को भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।




