रायपुर। राजधानी के माना थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा सुबह करीब 10 बजे का है, जब सफेद रंग की कार माना एयरपोर्ट की ओर से आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार बहुत तेज थी और चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे वह सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटती हुई दूर जा गिरी।
स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में बड़ा कदम: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप 10,463 शालाओं का युक्तियुक्तकरण
घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल चालक को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची, ट्रैफिक को नियंत्रित किया और घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, चालक को सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
राजस्व अभिलेखों में जिस अधिकारी के लॉगिन से त्रुटिपूर्ण प्रविष्ठि होगी, उस पर होगी कड़ी कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
सिविल लाइन पुलिस ने कार को जब्त कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार, लापरवाही, नींद की झपकी या मोबाइल का उपयोग हादसे की संभावित वजह मानी जा रही है। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।




