Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    स्पान संवर्धन योजना से ग्रामीणों को नया रोजगार, बस्तर की महिला ने हासिल की सफलता

    July 29, 2026

    गुरु चुनने में न करें जल्दबाजी, योग्य गुरु न मिले तो शिव को मानें गुरु: पंडित प्रदीप मिश्रा

    July 29, 2026

    भारी बारिश के बीच सीएम साय का बड़ा निर्देश, बाढ़ प्रभावितों तक तुरंत पहुंचे मदद

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • स्पान संवर्धन योजना से ग्रामीणों को नया रोजगार, बस्तर की महिला ने हासिल की सफलता
    • गुरु चुनने में न करें जल्दबाजी, योग्य गुरु न मिले तो शिव को मानें गुरु: पंडित प्रदीप मिश्रा
    • भारी बारिश के बीच सीएम साय का बड़ा निर्देश, बाढ़ प्रभावितों तक तुरंत पहुंचे मदद
    • किसान आंदोलन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का बयान, बोले- जनता और किसानों दोनों के हितों का रखेंगे ध्यान
    • दिल्ली बैठक से पहले अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- पार्टी ने खो दी प्रासंगिकता
    • 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ 31 जुलाई को लॉन्च होगा OnePlus N6x
    • किसानों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी, बातचीत के लिए बनी मंत्री समिति : सीएम डॉ. मोहन यादव
    • मेरिट लिस्ट में नाम आने से नियुक्ति का अधिकार नहीं, हाईकोर्ट का अहम फैसला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 29
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » गुरु चुनने में न करें जल्दबाजी, योग्य गुरु न मिले तो शिव को मानें गुरु: पंडित प्रदीप मिश्रा

    गुरु चुनने में न करें जल्दबाजी, योग्य गुरु न मिले तो शिव को मानें गुरु: पंडित प्रदीप मिश्रा

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 29, 2026 मध्यप्रदेश No Comments4 Mins Read

    सीहोर। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कहा कि गुरु तत्व और भक्ति का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि गुरु चुनने में कभी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए और अगर जीवन में कोई सद्गुरु न मिले, तो भगवान शिव को ही अपना गुरु मान लेना चाहिए।

    ​जीवन की चार अवस्थाएं और चार मार्गदर्शक,​पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया कि मनुष्य के जीवन में चार मुख्य मार्गदर्शक होते हैं जो जीवन की अलग-अलग अवस्थाओं को सुधारते हैं। ​बचपन में मां, जो सही संस्कार और मार्गदर्शन देती है। जवानी में पिता, जो जीवन को सही दिशा और आधार देते हैं। अधेड़ावस्था में शिक्षक, जो ज्ञान और समझ का विस्तार करते हैं। बुढ़ापे में सद्गुरु, जो अध्यात्म और परमात्मा का मार्ग दिखाते हैं।

    सोच-समझकर बनाएं गुरु, शिव ही हैं जगत गुरु  

    ​पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं को सलाह देते हुए कहा कि गुरु दीक्षा लेने या किसी को गुरु बनाने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। यहां-वहां भटकने के बजाय 50 बार विचार करके ही गुरु का चयन करें। ​उन्होंने आगे कहा अगर आपको जीवन में कोई योग्य गुरु न मिले, तो बिल्कुल परेशान न हों। रोजाना एक लोटा जल भगवान शिव को अर्पित करें और संकटमोचन महादेव को ही अपना गुरु मान लें। वही आपके जीवन का कल्याण करेंगे। उन्होंने सभी देशवासियों और शिव भक्तों को गुरु पूर्णिमा की बधाई दी और कहा कि इस पावन दिन पर अपने गुरु के चरणों में प्रणाम जरूर करें। यदि परिस्थिति ऐसी हो कि आप अपने गुरु के पास न पहुंच सकें, तो भगवान शिव को जल चढ़ाकर अपने गुरु चरणारविंद का ध्यान करें और शिव भक्ति में लीन रहें।

    वाणी में मधुरता लाएं और सनातन संस्कृति का मान बढ़ाएं

    प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा कुबेरेश्वर धाम, सीहोर ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विशेष बातचीत करते हुए देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और जीवन में गुरु तत्व के महत्व को रेखांकित किया।

    वाणी में मधुरता का महत्व 

    पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि जीवन में सबसे बड़ा संस्कार अपनी वाणी पर नियंत्रण और मिठास लाना है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने मुख से हमेशा मीठे और कल्याणकारी शब्द ही बोलने चाहिए। गुरु तत्व व सनातन धर्म, उन्होंने बताया कि गुरु केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शन और प्रकाश स्तंभ हैं। गुरु पूर्णिमा पर गुरु का पूजन और उनके बताए सत्य व भक्ति के मार्ग पर चलना ही सच्चा उत्सव है। सनातन धर्म की ध्वजा को ऊँचा रखने के लिए संस्कार और भक्ति अनिवार्य हैं।

    अपार जनसैलाब और व्यवस्थाएँ, कुबेरेश्वर धाम और कथा आयोजनों में उमड़ने वाली भक्तों की भारी भीड़ पर उन्होंने कहा कि भक्तों की निष्ठा और संख्या की गिनती करना कठिन है। ऑनलाइन और प्रांगण व्यवस्थाओं के माध्यम से यही प्रयास रहता है कि हर श्रद्धालु को सुलभ दर्शन व कथा का लाभ मिले। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर सबसे बड़ा संकल्प यही है कि हम अपने जीवन में गुरु के वचनों को उतारें, कटुता त्यागें और अपने मुख से सदैव मीठे शब्द प्रकट करें।

    जिला मुख्यालय के समीपस्थ प्रसिद्ध कुबेरेश्वरधाम में शुक्रवार से छह दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का जारी है। गुरुपूर्णिमा के दिन देशभर से डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु कथा श्रवण एवं दर्शन के लिए पहुंचे। आज एक दिवसीय गुरु दीक्षा महोत्सव का आयोजन किया है। छह दिवसीय महोत्सव में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का दावा किया गया है।प्रशासन और समिति ने यहां पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की है। करीब पांच एकड़ से अधिक भूमि पर भोजन प्रसादी के वितरण करने की व्यवस्था की है।श्रद्धालुओं की सेवा एवं व्यवस्थाओं के लिए देशभर से आए 5,000 से अधिक सेवादार भंडारे, भोजन प्रसादी वितरण, श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन और अन्य सेवाओं में पूरे समर्पण के साथ जुटे हुए हैं। श्रद्धालुओं के बीच 10 क्विंटल से अधिक का भोजन प्रसादी वितरित किया जा रहा है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    किसान आंदोलन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का बयान, बोले- जनता और किसानों दोनों के हितों का रखेंगे ध्यान

    किसानों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी, बातचीत के लिए बनी मंत्री समिति : सीएम डॉ. मोहन यादव

    एमपी कैबिनेट ने खोला विकास का खजाना: IT, हॉकी, सिंचाई और मिशन शक्ति समेत कई प्रस्ताव मंजूर

    बलराम कृषि महोत्सव में CM डॉ. मोहन यादव की घोषणाओं की बौछार, किसानों को ₹3300 करोड़ ट्रांसफर

    मुख्यमंत्री मोहन यादव की सौगात, अतिथि शिक्षकों को 10 CL देने का निर्णय

    मोहन यादव कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, मध्यप्रदेश में लागू होगी समान नागरिक संहिता

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.