रायगढ़। पुलिस ने ढाई महीने बाद युवक की हत्या का राज खुल गया। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले युवक को शराब पिलाई थी। फिर रॉड से पीट -पीटकर उसकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को फेंक दिया। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक कोतरा के .पावर ग्रिड के पास एक युवक की लाश 17 दिसंबर 2022 को मिली थी। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव की पहचान बायंग निवासी कमल दास(20) के रूप में की थी। युवक के शरीर में काफी जगह चोट के निशान भी मिले थी। इसी वजह से पुलिस को उसकी हत्या का संदेह था। पीएम रिपोर्ट में भी हत्या की बात सामने आई थी। कोतरा रोड पुलिस ने इस केस में कार्रवाई की है। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे और गांव के लोगों से पूछताछ की थी।
कोतरा रोड पुलिस ने इस केस में कार्रवाई की है। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे और गांव के लोगों से पूछताछ की थी।
ये जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अपनी पड़ताल और तेज की। जांच में यह भी पता चला कि युवक के प्रेम संबंध के चलते कैलाश सिदार नाराज था। कैलाश ने कमल को कई बार जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके अलावा देवदास महंत से भी कमल की बहस हुई थी। धंधे में पैसों को लेकर दोनों में झगड़ा हो चुका था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया था और पूछताछ शुरू की थी।




