चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रूपनगर के महलां गांव निवासी यूट्यूबर जसबीर सिंह को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जसबीर का यूट्यूब चैनल ‘जान महल’ है, जिसके 10 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। वह अब तक तीन बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है।
पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था यूट्यूबर जसबीर सिंह, पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस जांच में सामने आया है कि जसबीर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट हसन अली उर्फ जट्ट रंधावा के संपर्क में था। साथ ही वह हाल ही में हरियाणा से गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी उच्चायोग से निष्कासित अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के भी संपर्क में रहा।
तकनीकी सहायक-पंचायत सचिव से मारपीट का मामला : गृहमंत्री विजय शर्मा से मिले पीड़ित और कर्मचारी संघ, SDOP पर की कार्रवाई की मांग
पंजाब DGP गौरव यादव ने बताया कि जसबीर साल 2020, 2021 और 2024 में पाकिस्तान गया था। वह दानिश के बुलावे पर दिल्ली में आयोजित पाकिस्तान नेशनल डे समारोह में भी शामिल हुआ था, जहां उसकी मुलाकात पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और कुछ ब्लॉगर्स से हुई थी।
RCB की शानदार जीत का भव्य जश्न: Victory Parade कब-कहां से होगी शुरू, और इसे कैसे देखें लाइव? जाने पूरी जानकारी एक क्लिक में यहां!
जसबीर के फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ की जांच में कई पाकिस्तान आधारित नंबर और संदिग्ध डेटा मिले हैं। कुछ डाटा डिलीट भी किया गया था, जिसे रिकवर करने की प्रक्रिया जारी है। उसके फोन और लैपटॉप को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। SSOC मोहाली ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यूट्यूबर ज्योति की गिरफ्तारी के बाद ही पुलिस को जसबीर पर संदेह हुआ था। अब जांच एजेंसियां नेटवर्क और गहराई से छानबीन कर रही हैं।




