RCB Victory Parade Timing: आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम कर लिया है। रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुई इस जीत के बाद जश्न का माहौल पूरे देश में है। अब बारी है बेंगलुरु में जश्न मनाने की। आज बुधवार, 4 जून को टीम बेंगलुरु में अपनी जीत की शानदार परेड (RCB Victory Parade) निकालेगी।
Read Also- RCB के लिए खत्म हुआ ट्रॉफी का वनवास, PBKS को मात देकर जीता पहला IPL खिताब
कहां से शुरू होगी विजय यात्रा?
RCB Victory Parade Timing: विजय परेड की शुरुआत बेंगलुरु के विधान सौदा से होगी और यह परेड चिन्नास्वामी स्टेडियम तक जाएगी। आरसीबी की इस जीत पर स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने कहा था कि बेंगलुरु में ऐसा जश्न होगा, जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा। अब टीम के सोशल मीडिया हैंडल से इस ऐतिहासिक विजय यात्रा की घोषणा कर दी गई है।
Read Also- आईपीएल फाइनल में मयंक अग्रवाल की तूफानी पारी, टी20 में पूरे किए 5000 रन
कितने बजे शुरू होगी परेड?
RCB की विक्टरी परेड आज दोपहर 3:30 बजे विधान सौदा से शुरू होगी। इस परेड में टीम के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ शामिल होंगे। विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार बेंगलुरु की जनता के साथ इस गौरवशाली जीत का जश्न मनाएंगे।
Read Also- शुभमन गिल भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान नियुक्त, इंग्लैंड दौरे के लिए टीम घोषित
कहां देखें लाइव?
RCB Victory Parade Timing: आरसीबी की ये ऐतिहासिक परेड Star Sports Network पर लाइव प्रसारित की जाएगी। इसके अलावा इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema और JioHotstar पर भी देखी जा सकती है। फैंस इस परेड का हिस्सा बनकर या टीवी और मोबाइल के जरिए इसका आनंद ले सकते हैं।




