Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » RCB के लिए खत्म हुआ ट्रॉफी का वनवास, PBKS को मात देकर जीता पहला IPL खिताब

    RCB के लिए खत्म हुआ ट्रॉफी का वनवास, PBKS को मात देकर जीता पहला IPL खिताब

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 3, 2025 trending No Comments3 Mins Read

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आखिरकार 18 साल से चले आ रहे आईपीएल ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर ही लिया। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में रजत पाटीदार की कप्तानी में खेल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का फाइनल मुकाबले में सामना पंजाब किंग्स की टीम से था, जिसमें उन्होंने इस मुकाबले को 6 रनों से अपने नाम करने के साथ खिताब जीतने में सफलता हासिल की। इस मैच में आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके बाद पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर्स में 184 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी और उसका पहली बार ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका।

    क्रुणाल पांड्या के चार ओवर्स पड़े पंजाब किंग्स पर भारी

    पंजाब किंग्स की टीम जब फाइनल मुकाबले में 191 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो उनकी ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की जिसके बाद उन्हें पहला झटका 43 के स्कोर पर प्रियांश आर्या के रूप में लगा जो 24 रन बनाकर आउट हुए। वहीं इसके बाद प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिश की जोड़ी ने पारी को संभाला और स्कोर को 72 रनों तक लेकर गए। प्रभसिमरन को क्रुणाल पांड्या ने पवेलियन भेजा जिसके साथ ही मैच में आरसीबी की टीम ने वापसी की और यहां से उन्होंने पंजाब किंग्स को किसी तरह मुकाबले में वापस आने का मौका नहीं दिया। श्रेयस अय्यर जिनसे इस मुकाबले में एक बड़ी पारी की उम्मीद थी वह इस मुकाबले में सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए।

    क्रुणाल पांड्या ने फाइनल मैच में अपने 4 ओवर्स में सिर्फ 17 रन देने के साथ 2 विकेट हासिल किए जिसने इस फाइनल मैच में सबसे बड़ा अंतर पैदा किया। आरसीबी के लिए क्रुणाल के अलावा भुवनेश्वर कुमार ने भी 2 विकेट हासिल किया, जो पहली बार अपने करियर में किसी टी20 मुकाबले के फाइनल मैच में विकेट लेने में कामयाब हो सके।

    कोहली की समझदारी भरी बल्लेबाजी ने आरसीबी को 190 के स्कोर तक पहुंचाने में निभाई अहम भूमिका

    आरसीबी टीम की फाइनल मुकाबले में बल्लेबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें विराट कोहली के बल्ले से निकली 43 रनों की समझदारी भरी पारी के दम पर उनकी टीम 190 के स्कोर तक इस मुकाबले में पहुंचने में कामयाब रहे। कोहली के अलावा रजत पाटीदार ने 26, लियम लिविंगस्टन ने 25 और जितेश शर्मा ने 24 रनों की पारी खेली।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    can rcb win 2025 ipl final indian ipl 2025 winner ipl final rcb favorites to win rcb win rcb win by 6 runs rcb win final 2025 rcb win 🏆 moments💥🏏 rcb wins what happen when rcb win ipl trophy whenever rcb win the ipl who will win ipl 2025
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    T20 World Cup 2026: ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से किया बाहर, इस टीम को किया गया शामिल

    Ind vs Nz T20 in Raipur: दोनों टीमों के खिलाड़ी रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए हुए रवाना

    रायपुर में भारत VS न्यूजीलैंड T20 23 जनवरी को, आज शाम से ऑनलाइन मिलेगी मैच की टिकिट, जाने क्या है रेट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.