नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग शादी कर ली है। दोनों ने सादगी से कोर्ट मैरिज की, जिसकी तस्वीरें खुद हिना ने इंस्टाग्राम पर साझा कीं। पेस्टल साड़ी में हिना बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि व्हाइट शेरवानी में रॉकी भी किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं दिखे।
पूर्वोत्तर में बाढ़ और भूस्खलन से हालात बदतर, अब तक 49 मौतें, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
हिना और रॉकी की लव स्टोरी करीब 13 साल पुरानी है, जो टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’* के सेट पर शुरू हुई थी। रॉकी उस वक्त शो में सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे, जबकि हिना लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम कर रही थीं। वहीं से दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और अब जाकर इस रिश्ते ने शादी का रूप लिया। हिना खान कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। इस कठिन समय में रॉकी उनके सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम बनकर साथ खड़े रहे। हिना ने कई बार खुलकर यह कहा है कि रॉकी की वजह से ही वह इतनी हिम्मत जुटा पाई हैं।
ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात दो जवानों को पिकअप ने मारी टक्कर
रॉकी जायसवाल एक मल्टीटैलेंटेड पर्सनालिटी हैं। वह टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और टेक एंटरप्रेन्योर के रूप में सक्रिय हैं। ‘मितवा’, ‘फूल कमल के’ और ‘ससुराल सिमर का’ जैसे शोज में उन्होंने बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर और असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। हिना के शो छोड़ने के बाद उन्होंने भी ‘ये रिश्ता…’ को अलविदा कह दिया था।
मध्यप्रदेश में प्री मानसून के चलते बारिश का दौर जारी, 27 जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
इस दौरान कुछ विवाद भी हुए। आरोप लगे कि रॉकी ने हिना के कहने पर कुछ लोगों को शो से बाहर करवाया था, हालांकि दोनों ने इस पर कभी टिप्पणी नहीं की। प्रोफेशनल फ्रंट पर दोनों ने मिलकर Hero for Better Films नाम से एक प्रोडक्शन हाउस शुरू किया, जो अब तक कई म्यूजिक वीडियो, शॉर्ट फिल्म्स और वेब शोज प्रोड्यूस कर चुका है। इसके अलावा उन्होंने एक क्लोदिंग ब्रांड में भी पार्टनरशिप की है। रॉकी जायसवाल ने ROCKABYTE नाम से एक ऐप भी लॉन्च किया है, जो इंडस्ट्री में नए टैलेंट को अवसर देने के उद्देश्य से बनाया गया है।




