Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 14
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में कोविड-19 मामलों में सिर्फ हल्के लक्षण, घबराने की जरूरत नहीं- स्वास्थ्य विभाग

    छत्तीसगढ़ में कोविड-19 मामलों में सिर्फ हल्के लक्षण, घबराने की जरूरत नहीं- स्वास्थ्य विभाग

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 7, 2025Updated:June 7, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    छत्तीसगढ़ में कोविड-19 मामलों में सिर्फ हल्के लक्षण
    छत्तीसगढ़ में कोविड-19 मामलों में सिर्फ हल्के लक्षण

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में हाल ही में सामने आए कोविड-19 के मामलों में घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताज़ा जानकारी के अनुसार, राज्य में अब तक कुल 1183 लोगों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है, जिनमें से 50 व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि सभी संक्रमितों में सिर्फ हल्के लक्षण जैसे कि सामान्य सर्दी-खांसी, हल्का बुखार और गले में खराश पाए गए हैं।

    स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताया है। विभाग के आयुक्त सह संचालक ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल किसी भी संक्रमित मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है। केवल उन मरीजों को अस्पताल भेजने के निर्देश दिए गए हैं, जिनमें गंभीर लक्षण पाए जा रहे हैं।

    Read Also-  पीएम आवास के नाम पर ग्रामीणों से ठगे लाखों रूपए, पुलिस ने फर्जी बैंक अधिकारियों को दबोचा

    संपर्क में आए लोगों की ट्रैकिंग और जांच तेज
    संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सक्रिय कदम उठाए हैं। संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही, उनके निवास क्षेत्रों में स्वास्थ्य दलों द्वारा घर-घर सर्वेक्षण किया जा रहा है। जिन लोगों में लक्षण पाए जा रहे हैं, उनकी कोविड-19 जांच की जा रही है, और जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भर्ती भी कराया जा रहा है।

    Read Also-  बीजापुर के जंगलों में तीसरे दिन भी गूंजी गोलियों की आवाज, मुठभेड़ में अब तक इनामी नक्सली कमांडर सुधाकर-भास्कर समेत 4 माओवादी ढेर

    5 जून को राज्यव्यापी मॉक ड्रिल, तैयारियों की समीक्षा
    कोविड-19 की रोकथाम और उपचार की तैयारियों को परखने के लिए 5 जून 2025 को राज्यभर के अस्पतालों में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान सभी जिलों में व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, सिविल सर्जनों और मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे कोविड-19 के संभावित मामलों पर लगातार नजर रखें, समय पर जांच कराएं और सैंपल परीक्षण की प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

    Read Also-  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात

    स्वास्थ्य विभाग की अपील, कहा- घबराएं नहीं, सावधानी बरतें
    भारत सरकार के विशेषज्ञों का भी कहना है कि इस समय कोविड-19 के लक्षण सामान्य मौसमी फ्लू की तरह ही हैं, इसलिए जनता को डरने की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार ने कोविड-19 और मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए प्रचुर मात्रा में दवाएं, जांच सुविधाएं और चिकित्सकीय संसाधन उपलब्ध करा दिए हैं।

    स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी में हल्के सर्दी-जुकाम, बुखार या गले में खराश जैसे लक्षण दिखाई दें, तो वे तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें, लेकिन अफवाहों या भय में न आएं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news today chhattisgarh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.