नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 378 नए मामले सामने आए हैं, जिससे देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 6,133 हो गई है। इसी अवधि में संक्रमण के चलते 6 लोगों की मौत भी दर्ज की गई है।
देश में कोरोना के मामले फिर बढ़े, 24 घंटे में 378 नए केस, 6 मौतें
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में सबसे अधिक सक्रिय मामले केरल में हैं। इसके अलावा गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली भी कोविड के मामलों से प्रभावित राज्यों में शामिल हैं। मंत्रालय का कहना है कि फिलहाल घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है क्योंकि अधिकतर मामले बेहद हल्के लक्षण वाले हैं और मरीज घरेलू निगरानी में ही ठीक हो रहे हैं।
हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के ठिकानों पर IT और निगम की छापेमारी, सूदखोरों के मददगारों की तलाश में जुटी पुलिस
विशेषज्ञों के मुताबिक, कोविड का यह नया वेरिएंट पिछले वेरिएंट्स की तुलना में कम घातक है। संक्रमितों को गंभीर लक्षण नहीं हो रहे हैं और अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता भी बहुत कम पड़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सिर्फ अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम ऐसे राज्य हैं जहां एक भी सक्रिय मामला नहीं है।
प्रॉपर्टी डीलर से 1 करोड़ 30 लाख की ठगी, डबल प्रॉफिट के लालच में हुआ शिकार
गौरतलब है कि 22 मई को देश में केवल 257 सक्रिय मामले थे, जबकि अब यह आंकड़ा 6,000 से पार हो गया है। यानी महज 15 दिनों में मामलों में 20 गुना से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले 48 घंटों के दौरान कुल 769 नए मरीज सामने आए हैं।
सीधी में मिला दुर्लभ सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
कोरोना के दोबारा बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को स्वास्थ्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसमें ऑक्सीजन सिलेंडर, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने को कहा गया है। साथ ही आमजन से सावधानी बरतने और सतर्क रहने की अपील की गई है।




