Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नागपुर-रायपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिकअप-ट्रक की भिड़ंत में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत

    September 11, 2026

    PM आवास पर सियासी संग्राम तेज: भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार की

    September 11, 2026

    भारत में 15 सितंबर को लॉन्च होगा Moto Buds 2 Fusion

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नागपुर-रायपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिकअप-ट्रक की भिड़ंत में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत
    • PM आवास पर सियासी संग्राम तेज: भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार की
    • भारत में 15 सितंबर को लॉन्च होगा Moto Buds 2 Fusion
    • देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल, 5-डे बैंकिंग की मांग पर रायपुर-जगदलपुर में प्रदर्शन
    • सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • ‘वंदे मातरम’ पर कर्नाटक सरकार के निर्णय को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया अलोकतांत्रिक, कहा- यह भारत माता का अपमान
    • आबकारी विभाग ने तीन अफसरों को किया निलंबित, ओवर रेट शराब बेचने और 4409 खाली बोतलें बरामद होने पर हुई कार्रवाई
    • मुख्य सचिव विकासशील ने की जलग्रहण कार्यक्रमों की समीक्षा, गांवों में बढ़ेंगी आजीविका गतिविधियां
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, September 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के ठिकानों पर IT और निगम की छापेमारी, सूदखोरों के मददगारों की तलाश में जुटी पुलिस

    हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के ठिकानों पर IT और निगम की छापेमारी, सूदखोरों के मददगारों की तलाश में जुटी पुलिस

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 8, 2025Updated:June 8, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के ठिकानों पर IT और निगम की छापेमारी
    हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के ठिकानों पर IT और निगम की छापेमारी

    रायपुर। राजधानी में रविवार को इनकम टैक्स विभाग ने हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। यह कार्रवाई टैक्स चोरी, बेनामी संपत्ति और अवैध सूदखोरी की जांच के सिलसिले में की गई। छापेमारी के दौरान रायपुर नगर निगम की टीम भी मौजूद रही, जो की संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

    करोड़ों की वसूली सूदखोरी से
    जांच में सामने आया है कि वीरेंद्र और रोहित तोमर ने शहर में सूदखोरी का बड़ा नेटवर्क खड़ा कर रखा था। उन्होंने कई लोगों को ऊंची ब्याज दर पर कर्ज देकर उनसे करोड़ों रुपये वसूले। दोनों भाई पिछले 7 दिनों से फरार हैं और पुलिस को उनके मददगारों की तलाश है।

    Read Also-  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जल्द करेंगे छत्तीसगढ़ का दौरा, नक्सल अभियान में शामिल जवानों से करेंगे मुलाकात

    मकान निर्माण और टैक्स संबंधी दस्तावेजों की जांच
    जोन 8 के कमिश्नर हितेंद्र यादव ने जानकारी दी कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने वीरेंद्र तोमर के घर जाकर मकान निर्माण से जुड़े दस्तावेज मांगे है। जांच की जा रही है कि मकान के लिए जरूरी अनुमतियाँ ली गई थीं या नहीं, और निर्माण की वास्तविक लागत क्या है।

    करोड़ों की संपत्ति जब्त, हथियार भी बरामद
    वहीँ बीते दिनों पुलिस टीम के द्वारा की गई छापेमारी में 37 लाख रुपये नकद, 734 ग्राम सोने के आभूषण, 125 ग्राम चांदी, चार लग्जरी गाड़ियाँ, आई-पैड, लैपटॉप, चेक बुक, एटीएम कार्ड, नोट गिनने की मशीन, पांच तलवारें, एक रिवॉल्वर, एक पिस्टल, जिंदा राउंड और आवाजी कारतूस जब्त किए गए हैं।

    Read Also-  नक्सली नहीं आने वाले बाज, सुकमा में फिर की सरपंच की हत्या

    डरा-धमका कर वसूली, आवाज़ी कारतूस से करते थे भय पैदा
    पुलिस को संदेह है कि ये कारतूस सिर्फ धमकाने के लिए रखे गए थे। वीरेंद्र और रोहित तोमर कर्जदारों को डराने के लिए अवैध हथियारों और आवाज़ी कारतूस का इस्तेमाल करते थे।

    पुलिस रिमांड में भतीजा, लेकिन टालमटोल
    छापेमारी के दौरान पुलिस ने वीरेंद्र और रोहित के भतीजे दिव्यांश प्रताप तोमर को भी रिमांड में लिया था। उससे दो दिन तक पूछताछ की गई, लेकिन हर सवाल पर उसने यही कहा कि “सब चाचा को पता है।” पुलिस को शक है कि परिवार के अन्य सदस्य भी सूदखोरी और संपत्ति के लेन-देन में शामिल हैं।

    Read Also-  मछली के लिए जाल बिछाते-बिछाते युवक खुद हुआ मगरमच्छ के जकड़ का शिकार, मौत

    पीड़ितों को मिल रहा हौसला, शिकायतें दर्ज
    पुलिस कार्रवाई के बाद अब पीड़ित सामने आकर शिकायत कर रहे हैं। नारायणपुर जिले के एक व्यक्ति ने बताया कि उसने 10 लाख रुपये का कर्ज लिया था लेकिन ब्याज सहित 1.10 करोड़ रुपये चुका चुका है, फिर भी रोहित उसे धमका रहा था। पुलिस ने इस शिकायत को दर्ज कर लिया है और कई अन्य पीड़ित भी सामने आने की तैयारी में हैं।

    अपराधियों की मददगारों की तलाश
    पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वीरेंद्र और रोहित को जेल के अंदर और बाहर किन-किन लोगों ने सहयोग किया। यह भी जांच हो रही है कि उनकी बेनामी संपत्तियाँ किसके नाम पर हैं। जांच एजेंसियाँ उनके करीबियों की कुंडली खंगाल रही हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    raipur latest news raipur news raipur news cg raipur news in hindi raipur news latest raipur today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    ‘वंदे मातरम’ पर कर्नाटक सरकार के निर्णय को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया अलोकतांत्रिक, कहा- यह भारत माता का अपमान

    रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, देखें लिस्ट

    राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’

    CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 9 सितंबर को

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.