चंडीगढ़। मशहूर पंजाबी गायक और रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने इस डॉक्यूमेंट्री के निर्माताओं, विशेष रूप से BBC के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की पहल करते हुए उन्हें एक सख्त कानूनी नोटिस भेजा है। बलकौर सिंह ने डॉक्यूमेंट्री की प्रस्तावित स्क्रीनिंग को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की है।
Read Also- चिनाब ब्रिज बना हवाई यात्रियों के बीच नया रोमांच, पायलट भी कर रहे विशेष घोषणा
यह डॉक्यूमेंट्री 11 जून को मुंबई के जुहू स्थित ‘सोहो हाउस’ में प्रदर्शित की जानी है। बलकौर सिंह का आरोप है कि इस डॉक्यूमेंट्री में उनके बेटे सिद्धू मूसेवाला की आवाज, छवि और उनसे जुड़ी निजी जानकारियों का बिना किसी पूर्व अनुमति के उपयोग किया गया है। उनका कहना है कि डॉक्यूमेंट्री में कई ऐसी अप्रकाशित सामग्री और हत्या से जुड़ी जांच संबंधी संवेदनशील जानकारियां शामिल हैं, जिनका सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन करना न केवल अवैध है, बल्कि उनके परिवार के लिए बेहद मानसिक रूप से पीड़ादायक भी है।
Read Also- रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने की सगाई, लखनऊ में धूमधाम से हुई रिंग सेरेमनी
बलकौर सिंह ने मुंबई पुलिस के महानिदेशक (DGP) और जुहू पुलिस थाने को पत्र लिखकर इस स्क्रीनिंग को रुकवाने की अपील की है। उन्होंने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि यह डॉक्यूमेंट्री उनके परिवार की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ-साथ न्यायिक प्रक्रिया में भी गंभीर हस्तक्षेप कर सकती है।
Read Also- रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र 2’ फिलहाल होल्ड पर, ‘धूम 4’ और ‘रामायण’ के मेगाप्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं सुपरस्टार
बलकौर सिंह ने आगे कहा, इस प्रकार के अनधिकृत कार्यक्रम न सिर्फ कानून का उल्लंघन करते हैं, बल्कि इससे सामाजिक माहौल में अस्थिरता और अशांति फैलने की भी आशंका है। ऐसे प्रयासों पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।




