खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। जिले में मिड डे मील योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों ने वेतन भुगतान को लेकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। रसोइया संयुक्त संघ ने मांग की है कि उन्हें जून माह के 15-16 दिनों के कार्य का वेतन शीघ्र प्रदान किया जाए। संघ के जिला अध्यक्ष प्रीतम कोठले ने बताया कि वर्ष 2024 से जून माह के कार्य का भुगतान बंद कर दिया गया है, जबकि रसोइया प्रतिदिन सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए गर्म और पौष्टिक भोजन तैयार करते हैं। समय पर वेतन न मिलने से न केवल रसोइयों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है, बल्कि योजना की गुणवत्ता भी खतरे में पड़ सकती है।
अपेक्स बैंक अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल
रसोइयों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि अगर जुलाई से पहले बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे काम बंद कर देंगे। संघ ने जरूरत पड़ने पर हड़ताल पर जाने का भी संकेत दिया है। संघ का कहना है कि यह केवल वेतन की मांग नहीं, बल्कि उनके अधिकार और सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस विषय पर जल्द निर्णय लेकर समाधान निकालने की अपील की है, ताकि मिड डे मील योजना बाधित न हो और बच्चों को समय पर भोजन मिल सके।




