रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) के नवनियुक्त अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अपेक्स बैंक की नवीन शाखा फरसाबहार, जिला जशपुर का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे।
RBI की रेपो रेट कटौती के बाद HDFC बैंक ने घटाई FD और सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरें
कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप भी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
2021 बैच के आठ अधिकारियों का मिली नवीन पदस्थापना, देखिए लिस्ट
इस गरिमामय अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्यमंत्री दयालदास बघेल, श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री टंकराम वर्मा समेत कई सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन को राज्य के सहकारी क्षेत्र में नई दिशा देने वाले कदम के रूप में देखा जा रहा है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।




