अंबिकापुर। जिले के सेंट्रल जेल में एक कैदी की मौत हो गई। कैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक अम्बिकापुर सेंट्रल जेल में कैदी रामविलास हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत बताया। डॉक्टरों ने मौत की वजह फिलहाल हार्ट अटैक बताया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा।




