रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 4 दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. गुरुवार को प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़े. कुछ जगह पर ओलावृष्टि भी हुई है.
मौसम वैज्ञानिक जनक राम साहू ने बताया कि “पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवाती चक्रवात के रूप में अफगानिस्तान और उसके आसपास मध्य छोभ मंडल पर स्थित है. इसके प्रभाव से एक चक्रीय चक्रवात दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर निम्न छोभ मंडल पर स्थित है, और दूसरा चक्रीय चक्रवात उत्तर पूर्व राजस्थान और उसके आसपास निम्न छोभ मंडल पर स्थित है. एक द्रोणिका बांग्लादेश से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के निम्न छोभ मंडल पर स्थित है. जिससे शुक्रवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं. इस दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने अंधड़ चलने और ओलावृष्टि की संभावना है. अधिकतम तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगा.”



