Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

    September 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव 2026 में हुए शामिल

    September 18, 2026

    आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव 2026 में हुए शामिल
    • आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को थमाया टीसी, बाल आयोग ने लिया संज्ञान, अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश
    • युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री टंक राम वर्मा
    • अब बिजली उपभोक्ता नहीं, ‘ऊर्जा दाता’ बन रहे लोग, सूर्य घर योजना से छतों पर हो रहा बिजली उत्पादन
    • राजीव भवन में कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक, निष्कासित नेताओं की वापसी पर हुआ मंथन
    • PSSOU ने MUMT और जनजातीय अनुसंधान एवं ज्ञान केंद्र से किया MOU, शोध और डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 19
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » टाटा समूह चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन का भावुक पत्र: “12 जून को बताया टाटा के इतिहास का काला दिन”

    टाटा समूह चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन का भावुक पत्र: “12 जून को बताया टाटा के इतिहास का काला दिन”

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 13, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments3 Mins Read

    नई दिल्ली। टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने गुरुवार को एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 के हादसे को लेकर अपने कर्मचारियों को एक भावुक पत्र लिखा। इस हादसे में अब तक 265 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें विमान के सभी 230 यात्री, 12 क्रू मेंबर्स, और हॉस्टल में मौजूद दर्जनों रेजिडेंट डॉक्टर शामिल हैं।

    मिडिल ईस्ट तनाव से सोना हुआ महंगा, दिल्ली में रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंचा भाव

    चंद्रशेखरन ने अपने पत्र में लिखा, “12 जून टाटा समूह के इतिहास का सबसे अंधकारमय दिन है। जो कुछ हुआ, वह अविश्वसनीय है। किसी एक व्यक्ति को खोना भी पीड़ादायक होता है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में जानें चली जाना असहनीय है। हम गहरे सदमे और शोक में हैं।”

    तेहरान पर इजरायली एयरस्ट्राइक से मचा कोहराम, 78 की मौत, ईरान ने परमाणु वार्ता से किया किनारा

    सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रही है: चंद्रशेखरन

    उन्होंने लिखा कि टाटा समूह ने 2022 में एयर इंडिया का अधिग्रहण करते समय यह स्पष्ट कर दिया था कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि होगी, और इस सिद्धांत से कभी समझौता नहीं किया गया। उन्होंने कहा, “जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, हम कोई अनुमान नहीं लगाएंगे। हम पूरी पारदर्शिता के साथ हर तथ्य साझा करेंगे।”

    जांच एजेंसियां सक्रिय, टाटा देगा पूरा सहयोग

    चंद्रशेखरन ने बताया कि हादसे के 24 घंटे के भीतर भारत, अमेरिका और ब्रिटेन की जांच एजेंसियां अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं और औपचारिक जांच शुरू हो चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टाटा समूह जांच में पूर्ण सहयोग करेगा और सभी तथ्यों को सार्वजनिक करेगा।

    हादसे का भयावह दृश्य: मेडिकल कॉलेज से टकराया विमान

    गौरतलब है कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रही थी, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकरा गया, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ और विमान आग के गोले में तब्दील हो गया।

    विमान में सवार यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। हादसे में केवल एक व्यक्ति की जान बच पाई है।

    सहायता और समर्थन जारी

    फिलहाल, फॉरेंसिक टीमें और विमानन विशेषज्ञ मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं। एयर इंडिया और टाटा समूह पीड़ित परिवारों को आपातकालीन सहायता, मनोवैज्ञानिक समर्थन और कानूनी मदद उपलब्ध करवा रहे हैं।

    चंद्रशेखरन ने पत्र के अंत में लिखा, “हम इस दुख की घड़ी में एकजुट हैं और अपने साथी नागरिकों और सहकर्मियों के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़े हैं।”

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI-T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित

    कांस्टेबल भर्ती: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सरकार की SLP, 400 से ज्यादा अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

    मुंबई में राष्ट्रीय BOCW सम्मेलन का शुभारंभ, निर्माण श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

    बिलासपुर-प्रयागराज-दिल्ली फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, मेरठ के पास इंजन फेल होने से मचा हड़कंप

    देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल, 5-डे बैंकिंग की मांग पर रायपुर-जगदलपुर में प्रदर्शन

    कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.