Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    डोंगरगढ़ में नहीं थम रही चाकूबाजी: युवक गंभीर, भिलाई से आरोपी गिरफ्तार

    August 4, 2026

    ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, कोलाहल नियंत्रण कानून में होंगे बड़े बदलाव

    August 3, 2026

    ट्रेंडिंग सॉन्ग के जरिए कांग्रेस का हमला, स्मार्ट मीटर और बिजली बिल पर उठाए सवाल

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • डोंगरगढ़ में नहीं थम रही चाकूबाजी: युवक गंभीर, भिलाई से आरोपी गिरफ्तार
    • ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, कोलाहल नियंत्रण कानून में होंगे बड़े बदलाव
    • ट्रेंडिंग सॉन्ग के जरिए कांग्रेस का हमला, स्मार्ट मीटर और बिजली बिल पर उठाए सवाल
    • स्वच्छ ऊर्जा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, CBG नीति 2026 के क्रियान्वयन की समीक्षा
    • पांच दिवसीय संभागीय सरस मेला का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया उद्घाटन
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘दिव्यांग’ शब्द देकर सम्मान और आत्मगौरव का नया भाव दिया : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री निवास में भव्य स्वागत
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, August 4
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रिमांड के दौरान कैदी की मौत मामले पर मचा बवाल, परिजनों ने लगाये फर्जी मुकदमे के आरोप, कांग्रेस ने भी खोला मोर्चा

    रिमांड के दौरान कैदी की मौत मामले पर मचा बवाल, परिजनों ने लगाये फर्जी मुकदमे के आरोप, कांग्रेस ने भी खोला मोर्चा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 14, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में ज्यूडिशियल रिमांड के दौरान एक कैदी की मौत से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान उमेंद्र बघेल के रूप में हुई है, जिसे अवैध शराब निर्माण और बिक्री के मामले में गिरफ्तार किया गया था। घटना के बाद प्रशासनिक हलकों से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल मच गई है।

    कैसे हुई घटना?

    पलारी थाना पुलिस ने 8 जून को ग्राम खैरी में दबिश देकर महुआ शराब बनाने और बेचने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। इन्हें ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया था। इसी दौरान आरोपी उमेंद्र बघेल की तबीयत बिगड़ी, जिसे जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    एएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि मौत के कारणों की न्यायिक जांच करवाई जा रही है और तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह स्पष्ट हो पाएगी।

    पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

    मृतक की पत्नी शकुंतला बघेल ने आरोप लगाया कि उसका पति केवल शराब पीने गया था, लेकिन पुलिस ने उसे झूठे मामले में फंसा दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने “तबीयत खराब” बताकर घर से बुलाया और बाद में उन्हें पति की मौत की खबर दी गई।

    कांग्रेस नेताओं ने जताई संवेदना, की मुआवजे की मांग

    घटना के बाद कसडोल विधायक संदीप साहू और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे जिला अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे।

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने ऐलान किया कि परिजनों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस एक जांच कमेटी गठित करेगी, जो पूरे मामले की पड़ताल करेगी। विधायक संदीप साहू ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की भी मांग की है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    डोंगरगढ़ में नहीं थम रही चाकूबाजी: युवक गंभीर, भिलाई से आरोपी गिरफ्तार

    ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, कोलाहल नियंत्रण कानून में होंगे बड़े बदलाव

    ट्रेंडिंग सॉन्ग के जरिए कांग्रेस का हमला, स्मार्ट मीटर और बिजली बिल पर उठाए सवाल

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, CBG नीति 2026 के क्रियान्वयन की समीक्षा

    पांच दिवसीय संभागीय सरस मेला का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘दिव्यांग’ शब्द देकर सम्मान और आत्मगौरव का नया भाव दिया : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.