बेमेतरा। रायपुर बिलासपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक और मोटर साइकिल की जोरदार टक्कर में मोटर साइकिल सवार की मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है.
जानकारी के मुताबिक घटना रायपुर बिलासपुर नेशनल हाईवे के नांदघाट के संजय बिहारी ढाबा के सामने की है. जहां एक ट्रक ड्राइवर ट्रक को मेन रोड से ढाबे की ओर लेकर जा रहा था. इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार ट्रक की चपेट में आ गया. हादसे के बाद बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया. आस पास मौजूद लोगों ने उस शख्स को उठाया और अस्पताल की ओर लेकर जाने लगे. लेकिन रास्ते में घायल शख्स की मौत हो गई. हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी नांदघाट थाने को दी.




