मुंबई। राजधानी के गोरेगांव स्थित फिल्मसिटी में टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा सेट जलकर राख हो गया। हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब सेट पर केवल सिक्योरिटी गार्ड और कुछ क्रू मेंबर्स मौजूद थे। सौभाग्य से कोई भी कलाकार या कर्मचारी आग की चपेट में नहीं आया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
बजट पर निगरानी, शासन में पारदर्शिता, प्राक्कलन समिति राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल
जानकारी के अनुसार, शो की शूटिंग सुबह 7 बजे शुरू होनी थी, लेकिन उससे पहले ही आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। हालांकि, कूलिंग का काम देर तक जारी रहा। आग के कारण लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया और सेट पूरी तरह से तबाह हो गया है। सेट पर आग लगने की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शो के सेट पर ऊंची-ऊंची लपटें और घना धुआं देखा जा सकता है, जिससे हादसे की भयावहता साफ जाहिर हो रही है।
50 की उम्र के बाद महिलाओं को सोने से पहले जरूर करने चाहिए ये 6 काम
इस हादसे के बाद ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए लापरवाही की निंदा की है। AICWA ने सेट पर सुरक्षा के प्रबंधों पर सवाल उठाते हुए प्रोड्यूसर्स, प्रोडक्शन हाउस और ब्रॉडकास्टर्स से जवाबदेही की मांग की है। संगठन ने घटना की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की अपील की है। ‘अनुपमा’ स्टार प्लस का एक लोकप्रिय शो है और इसकी शूटिंग में लगी बाधा से दर्शकों को भी झटका लगा है। अभी तक मेकर्स की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कि शो की शूटिंग दोबारा कब से शुरू होगी।




