मुंबई। मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई इस अचानक घटना ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। शेफाली अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग थीं और नियमित रूप से जिम और वर्कआउट करती थीं। उनकी सेहत को देखकर किसी को अंदाजा नहीं था कि उनकी जिंदगी इतनी जल्दी खत्म हो जाएगी।
कटघोरा में अघोषित बिजली कटौती और पानी की समस्या के खिलाफ लामबंद हुए बीजेपी के ही नेता, किया चक्काजाम
शेफाली जरीवाला ने महज 19 साल की उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा था। 2002 में रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि इस गाने के लिए उन्हें सिर्फ 7 हजार रुपये मिले थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। रिपोर्ट्स के अनुसार, शेफाली की कुल नेट वर्थ करीब 7.5 करोड़ रुपये थी। वो एक परफॉर्मेंस के लिए 10 से 25 लाख रुपये चार्ज करती थीं। साथ ही, उन्होंने कई रियलिटी शोज जैसे ‘बूगी वूगी’, ‘नच बलिए 5’, ‘नच बलिए 7’ और ‘बिग बॉस 13’ में भी हिस्सा लिया। रियलिटी शोज के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया भी उनकी कमाई का बड़ा जरिया थे।
Bank Holidays in July 2025: जुलाई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले हफ्ते में तीन दिन नहीं होंगे बैंकिंग कामकाज
हालांकि, शेफाली फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं रहीं, लेकिन उन्होंने कुछ साउथ इंडियन फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया। वेब सीरीज ‘शोस्टॉपर’, ‘आउच’, ‘बेबी कम ना’ में उनके किरदारों को सराहा गया था। उनकी आखिरी स्क्रीन उपस्थिति वेब सीरीज ‘शैतानी रस्में’ में थी, जो जनवरी 2025 तक जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई। इसमें उन्होंने ‘कपालिका’ का दमदार किरदार निभाया था। शेफाली जरीवाला का असमय निधन मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके फैंस और सहयोगियों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।




