देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने चारधाम यात्रा को अगले 24 घंटे के लिए रोक दिया है। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने जानकारी दी कि हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में यात्रियों को रोका जा रहा है। प्रशासन और पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए किसी भी तरह की अनहोनी से बचाव किया जाए।
पुरी रथयात्रा में भगदड़ से बड़ा हादसा, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 6 घायल
उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री मार्ग पर बादल फटने से एक निर्माणाधीन होटल को नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद वहां रह रहे 8 से 9 मजदूरों के लापता होने की खबर है। वहीं, बागेश्वर में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। अलकनंदा और सरस्वती नदियां भी उफान पर हैं, जिससे आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Nothing Phone 3 एक जुलाई को होगा लॉन्च: मिलेगा Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट और 50MP पेरिस्कोप कैमरा
देशभर में भी मानसून सक्रिय हो गया है। देश के 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मानसून पहुंच चुका है। दिल्ली में भी आज मानसून के पहुंचने की संभावना जताई गई है। शनिवार को दिल्ली-NCR में तेज बारिश हुई, जिससे कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया।
केरल में भारी बारिश के चलते कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पलक्कड़ और पथानामथिट्टा जिलों के बांधों के गेट खोल दिए गए हैं। निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) ने चेतावनी दी है कि केरल के तटीय इलाकों में 2 से 3 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से यात्रा न करने की अपील की है।




