Asia cup 2025 : क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से अनिश्चितता के घेरे में फंसे एशिया कप 2025 को लेकर अब तस्वीर साफ होती जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट सितंबर के दूसरे हफ्ते, संभवतः 10 सितंबर से शुरू हो सकता है और इस बार यह टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।
सबसे अहम बात यह है कि तमाम अटकलों और हालिया तनावपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी। गौरतलब है कि कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों में तल्खी बढ़ गई थी, जिससे यह आशंका जताई जा रही थी कि दोनों टीमें एक ही टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगी।
Read Also- क्रिकेटर यश दयाल मुश्किल में, महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप, सीएम पोर्टल पर पहुंचा मामला
एशियन क्रिकेट काउंसिल ने शुरू की तैयारियां
सूत्रों की मानें तो एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और यूएई की टीमें हिस्सा लेंगी।
UAE में खेले जा सकते हैं सभी मुकाबले
Asia cup 2025 : हालांकि मेजबानी अधिकार भारत के पास हैं, लेकिन राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए सभी मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कराए जाने की संभावना है। यह मॉडल एशिया कप 2023 में भी अपनाया गया था, जब पाकिस्तान मेज़बान था और भारत ने अपने सारे मुकाबले श्रीलंका में खेले थे। उस संस्करण में भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था।
Read Also- ICC ने बदले क्रिकेट के 6 बड़े नियम: टेस्ट में ओवर शुरू करने को 60 सेकंड की सीमा, 2 चेतावनियों के बाद कटेंगे 5 रन
हाइब्रिड मॉडल बनेगा समाधान
Asia cup 2025 : एशिया कप 2025 के आयोजन में भी हाइब्रिड मॉडल को अपनाए जाने की संभावना है। इसी तरह का मॉडल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी देखा गया है, जिसमें पाकिस्तान को मेज़बान बनाया गया है लेकिन भारतीय टीम अपने मैच UAE में खेलेगी।
हाल ही में ICC ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 और महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी किया, जहां भारत मेज़बान है लेकिन पाकिस्तान की महिला टीम श्रीलंका में अपने मैच खेलेगी। इससे यह संकेत मिलता है कि हाइब्रिड मॉडल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक व्यावहारिक विकल्प के रूप में उभर रहा है।




