Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ICC ने बदले क्रिकेट के 6 बड़े नियम: टेस्ट में ओवर शुरू करने को 60 सेकंड की सीमा, 2 चेतावनियों के बाद कटेंगे 5 रन

    ICC ने बदले क्रिकेट के 6 बड़े नियम: टेस्ट में ओवर शुरू करने को 60 सेकंड की सीमा, 2 चेतावनियों के बाद कटेंगे 5 रन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 27, 2025Updated:June 27, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    ICC ने बदले क्रिकेट के 6 बड़े नियम
    ICC ने बदले क्रिकेट के 6 बड़े नियम

    ICC changed 6 rules of cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने क्रिकेट को ज्यादा तेज, निष्पक्ष और दर्शकों के लिए रोचक बनाने के उद्देश्य से छह महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव किए हैं। ये नए नियम टेस्ट क्रिकेट में तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं, जबकि वनडे और टी-20 फॉर्मेट में ये 2 जुलाई 2025 से प्रभावी होंगे।

    आईसीसी ने सभी सदस्य देशों को इन नियमों की जानकारी दे दी है। आइए जानते हैं इन नए नियमों के बारे में विस्तार से:-

    1. टेस्ट क्रिकेट में लागू हुआ स्टॉप क्लॉक नियम
    टेस्ट क्रिकेट में अब स्टॉप क्लॉक का प्रयोग किया जाएगा। इसके अनुसार, फील्डिंग टीम को हर ओवर शुरू करने के लिए 60 सेकेंड का समय मिलेगा। तय समय से अधिक विलंब करने पर पहले दो बार चेतावनी दी जाएगी और तीसरी बार नियम तोड़ने पर फील्डिंग टीम के 5 रन काट लिए जाएंगे। यह नियम पहले से ही वनडे और टी-20 में लागू है।

    Read Also-   सांसद प्रिया और क्रिकेटर रिंकू की शादी टली: पिता तूफानी सरोज बोले- भावी दामाद 2-3 महीने क्रिकेट में व्यस्त

    2. शॉर्ट रन पर नया दंड
    अब यदि बल्लेबाज जानबूझकर शॉर्ट रन लेते हुए पकड़ा जाता है, तो अंपायर फील्डिंग टीम से पूछेंगे कि दोनों बल्लेबाजों में से कौन स्ट्राइक पर रहेगा। साथ ही, 5 रन की पेनल्टी का प्रावधान भी पहले की तरह लागू रहेगा।

    3. गलती से सलाइवा लगाने पर नहीं बदलेगी गेंद
    गेंद पर सलाइवा (लार) लगाना अब भी प्रतिबंधित है, लेकिन अगर गलती से गेंद पर सलाइवा लग जाती है, तो उसे बदलना अब अनिवार्य नहीं होगा। अंपायर यह फैसला अपनी समझ के अनुसार लेंगे कि गेंद की स्थिति में कोई खास बदलाव हुआ है या नहीं।

    Read Also-  IND vs ENG 1st Test: दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले ऋषभ पंत को ICC ने लगाई फटकार, जानिए पूरा मामला

    4. कैच रिव्यू में अब LBW की भी होगी जांच
    अब यदि कैच आउट के लिए किया गया रिव्यू असफल रहता है और गेंद बल्लेबाज के पैड पर लगी हो, तो टीवी अंपायर LBW की भी जांच करेगा। अगर बल्लेबाज LBW पाया जाता है तो उसे आउट दिया जाएगा। यह नियम तीनों फॉर्मेट में लागू होगा।

    5. नोबॉल पर कैच की भी होगी समीक्षा
    अब यदि कोई कैच नोबॉल पर लिया गया है, तो भी थर्ड अंपायर कैच की समीक्षा करेगा। अगर कैच वैध नहीं पाया गया, तो बल्लेबाजी टीम को नोबॉल का एक रन और रनिंग से किए गए रन भी मिलेंगे। यह बदलाव नियमों को और ज्यादा पारदर्शी बनाएगा।

    Read Also-  रायपुर में खेला जाएगा IND vs SA के बीच वनडे इंटरनेशनल मैच, BCCI ने जारी किया शेड्यूल

    6. टी-20 में बदले पावरप्ले के नियम
    टी-20 फॉर्मेट में पावरप्ले को लेकर नया फार्मूला तैयार किया गया है। यदि मैच ओवरों में कटौती के कारण छोटा कर दिया गया है, तो पावरप्ले के ओवर भी उसी अनुपात में घटाए जाएंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cricket rules changed cricket rules changed by icc icc cricket rules new cricket rules by icc
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Big Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर सुरक्षा एजेंसियां तैनात

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.