Priya and Rinku wedding postponed: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की जौनपुर सांसद प्रिया सरोज की शादी फिलहाल टाल दी गई है। पहले यह विवाह 18 नवंबर 2025 को काशी (वाराणसी) में होना तय था, लेकिन अब यह आयोजन उस दिन नहीं होगा। नई तारीख अभी तय नहीं की गई है।
प्रिया सरोज के पिता और मछलीशहर से सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि रिंकू सिंह आगामी महीनों में घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंटों में व्यस्त रहेंगे। अक्टूबर से लेकर फरवरी तक रिंकू उत्तर प्रदेश की टीम से विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इस व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए दोनों परिवारों की सहमति से शादी की तारीख आगे बढ़ाई गई है।
Read Also- टीवी शो अनुपमा के सेट पर लगी भीषण आग, AICWA ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
सगाई में शामिल हुए थे कई दिग्गज नेता
Priya and Rinku wedding postponed: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ के ‘द सेंट्रम’ होटल में बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुई थी। इस समारोह में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, राज्यसभा सांसद जया बच्चन, शिवपाल यादव, सांसद इकरा हसन सहित लगभग 300 वीआईपी मेहमान मौजूद थे।
Priya and Rinku wedding postponed: सगाई के दौरान एक भावुक क्षण तब आया जब स्टेज पर रिंकू ने प्रिया को अंगूठी पहनाई। इस दौरान प्रिया भावुक हो गईं और उनकी आंखें भर आईं। वह स्टेज पर ही रोने लगीं, जिसके बाद रिंकू ने उन्हें प्यार से संभाला। इसके बाद दोनों ने केक काटा और एक-दूसरे को खिलाया। समारोह में परिवार और मेहमानों के साथ रिंकू और प्रिया ने जमकर डांस भी किया।




