Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    ‘कवच’ ने पास किया बड़ा टेस्ट, ऑटोमैटिक ब्रेकिंग और SOS फीचर का सफल ट्रायल

    July 25, 2026

    ओवरटाइम स्कैम: हाईकोर्ट से संजीव जैन समेत 4 आरोपियों को नियमित जमानत

    July 25, 2026

    प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा: रायपुर में 16 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘कवच’ ने पास किया बड़ा टेस्ट, ऑटोमैटिक ब्रेकिंग और SOS फीचर का सफल ट्रायल
    • ओवरटाइम स्कैम: हाईकोर्ट से संजीव जैन समेत 4 आरोपियों को नियमित जमानत
    • प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा: रायपुर में 16 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
    • अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़: सीक्रेट चेंबर से 37.940 किलो गांजा जब्त
    • हाई कोर्ट सख्त: प्रशासनिक जरूरतों के नाम पर चाइल्ड केयर लीव नहीं रोकी जा सकती
    • NEET मुद्दे पर भी गरजे भूपेश बघेल, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, छात्रों को मिले न्याय
    • बेंगलुरु दौरे से लौटे सीएम साय, बिजली बिल समाधान योजना पर दी बड़ी जानकारी
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, July 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ओवरटाइम स्कैम: हाईकोर्ट से संजीव जैन समेत 4 आरोपियों को नियमित जमानत

    ओवरटाइम स्कैम: हाईकोर्ट से संजीव जैन समेत 4 आरोपियों को नियमित जमानत

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 25, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    बिलासपुर। शराब घोटाला मामले से जुड़े ओवरटाइम स्कैम में 4 आरोपियों को हाईकोर्ट ने नियमित जमानत दे दी है। कोर्ट ने आरोपी संजीव जैन और राजीव द्विवेदी समेत चार आरोपियों को 10-10 लाख रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो सक्षम जमानतदार पेश करने की शर्त पर रिहा करने का आदेश दिया है।

    सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अदालत के सामने कई महत्वपूर्ण तर्क रखते हुए सबसे प्रमुख मुद्दा सिद्धार्थ सिंघानिया की भूमिका को लेकर उठाया गया। बचाव पक्ष ने कहा कि संबंधित कंपनी के मैनपावर कॉन्ट्रैक्ट का संचालन सिद्धार्थ सिंघानिया कर रहे थे, लेकिन उन्हें आरोपी बनाने के बजाय गवाह बनाया गया। वहीं, कंपनी के निदेशकों को आरोपी बना दिया गया, जबकि उनकी भूमिका अलग थी।

    बचाव पक्ष ने कोर्ट को बताया कि शराब घोटाले के मूल अपराध में संजीव जैन को गवाह बनाया गया था, लेकिन उसी मामले से निकले कथित ओवरटाइम घोटाले में उन्हें आरोपी बना दिया गया। यह भी दलील दी गई कि कंपनी के मैनपावर कॉन्ट्रैक्ट का पूरा संचालन सिद्धार्थ सिंघानिया के हाथ में था।

    मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने कहा, कि जांच पूरी हो चुकी है और 18 मई 2026 को चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। आरोपी ईओडब्ल्यू के नोटिस पर लगातार उपस्थित होते रहे और जांच में पूरा सहयोग करते रहे। इसके बावजूद एफआईआर दर्ज होने के करीब 18 महीने बाद, 4 मई 2026 को उनकी गिरफ्तारी की गई।

    मामले की सुनवाई के दौरान यह भी बताया गया कि इसी मामले के एक अन्य सह-आरोपी को पहले ही हाईकोर्ट से नियमित जमानत मिल चुकी है। इसलिए समानता के सिद्धांत के आधार पर भी आरोपियों को राहत दिए जाने की मांग की गई।

    सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने माना कि रिकॉर्ड के आधार पर आरोपियों की कथित भूमिका प्रत्यक्ष रूप से सामने नहीं आती, बल्कि मामले में दबावपूर्वक वसूली किए जाने के आरोप हैं। साथ ही जांच पूरी हो चुकी है, चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और आरोपी लंबे समय से न्यायिक हिरासत में हैं। ऐसे में नियमित जमानत देने के पर्याप्त आधार मौजूद हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए हाईकोर्ट ने संजीव जैन, राजीव द्विवेदी समेत चारों आरोपियों को नियमित जमानत दी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    ‘कवच’ ने पास किया बड़ा टेस्ट, ऑटोमैटिक ब्रेकिंग और SOS फीचर का सफल ट्रायल

    प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा: रायपुर में 16 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

    अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़: सीक्रेट चेंबर से 37.940 किलो गांजा जब्त

    हाई कोर्ट सख्त: प्रशासनिक जरूरतों के नाम पर चाइल्ड केयर लीव नहीं रोकी जा सकती

    NEET मुद्दे पर भी गरजे भूपेश बघेल, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, छात्रों को मिले न्याय

    बेंगलुरु दौरे से लौटे सीएम साय, बिजली बिल समाधान योजना पर दी बड़ी जानकारी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.