IND vs ENG 1st Test: लीड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दोनों पारियों में शतक जड़ा। उनकी बल्लेबाजी ने न सिर्फ भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि इंग्लैंड के गेंदबाजों की रणनीति को भी चुनौती दी। हालांकि, उनके आक्रामक तेवर सिर्फ बल्ले तक सीमित नहीं रहे एक विवादित घटना के चलते उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की चेतावनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।
Read Also- सांसद प्रिया और क्रिकेटर रिंकू की शादी टली: पिता तूफानी सरोज बोले- भावी दामाद 2-3 महीने क्रिकेट में व्यस्त
क्या है पूरा मामला?
IND vs ENG 1st Test: मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान, जब बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक क्रीज़ पर मौजूद थे, तब 61वें ओवर में गेंद की स्थिति पर सवाल उठा। उपकप्तान ऋषभ पंत ने अंपायर से आग्रह किया कि गेंद की स्थिति की दोबारा जांच की जाए और उसे बदला जाए। अंपायरों ने गेंद को बदलने से इनकार कर दिया। इस फैसले से नाखुश पंत ने गेंद को जोर से ज़मीन पर फेंक दिया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और इसे खेल भावना के खिलाफ माना गया। मैदान पर मौजूद अंपायर क्रिस गैफनी और पॉल रीफेल के अलावा तीसरे अंपायर शारफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर माइक बर्न्स ने इस पर रिपोर्ट दर्ज की।
Read Also- विराट कोहली ने कहा टेस्ट क्रिकेट को अलविदा, पीछे छोड़े पांच ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना बेहद मुश्किल
ICC ने सुनाई सजा
ICC ने पंत पर लेवल 1 के तहत आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन करने का आरोप लगाया, जो कि अंपायर के फैसले पर असहमति या अनुचित व्यवहार से संबंधित है। चूंकि यह 24 महीनों के भीतर पंत का पहला उल्लंघन था, इसलिए उन्हें आधिकारिक फटकार के साथ एक डिमेरिट अंक दिया गया।
लेवल 1 के उल्लंघन के लिए अधिकतम सजा मैच फीस का 50% जुर्माना और दो डिमेरिट अंक हो सकती है, लेकिन पंत ने अपनी गलती स्वीकार कर ली, जिससे कोई विस्तृत अनुशासनात्मक सुनवाई नहीं हुई।
Read Also- रायपुर में खेला जाएगा IND vs SA के बीच वनडे इंटरनेशनल मैच, BCCI ने जारी किया शेड्यूल
आज मैच का निर्णायक दिन
IND vs ENG 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। पांचवें और अंतिम दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 350 रन की ज़रूरत है, वहीं भारत को 10 विकेट चटकाने होंगे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जबरदस्त लय में हैं, लेकिन जीत की राह आसान नहीं होगी। अन्य गेंदबाजों को भी कंधे से कंधा मिलाकर प्रदर्शन करना होगा।




